एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के लिए BJP और Congress प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पूरा, कभी भी आ सकती है लिस्ट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल आज प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं. इसके लिए नामों पर चर्चा को चुकी है. सभी को लिस्ट का इंतजार है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों के नाम जारी करने में दलों के पसीने छूट रहे हैं. राजनीतिक जानकार भी इस बार हैरान है क्यों ऐसा हो रहा है ? कल दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बहुत नामों में मंथन हो चुका है. मगर अभी तक लिस्ट जारी नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में परसों ही सबकुछ फाइनल हो गया मगर लिस्ट जारी नहीं हो पाई है. चुनाव की तैयारी में लगे नेताओं में बड़ी उहापोहकी स्थिति बनी हुई है. बामनवास की कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा ने तो अपने सोशल मीडिया पर नामांकन की घोषणा तक कर दी है. कई संभावित प्रत्याशियों ने पर्चे भी बांटने शुरू कर दिए है. बस अब सभी को लिस्ट आने का इंतजार है. 

कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

राजस्थान कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है. यहां पर जो संभावित हैं वो मैदान में उतर गए हैं. कइयों ने तो कार्यालय भी खोल दिया है. कल प्रियंका गाँधी की जनसभा के बाद से कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है. क्योंकि, अब किसी भी समय कांग्रेस की लिस्ट जारी हो सकती है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि 100 नाम फाइनल हो चुके हैं. वो लिस्ट किसी दिन भी आ सकती है. मगर, अभी भी असमंजस बरकार होने से कार्यकर्ताओं में अजीब सी स्थिति बनी हुई है. चुनाव में पार्टी जहां एकजुटता का संदेश देना चाह रही है, वहीं कार्यकर्ता अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं कि किसके साथ खड़े हो. लिस्ट जारी होने में जितनी देरी होगी उतनी हलचल तेज होगी. 

बीजेपी में किसी भी समय लिस्ट जारी 

राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले ही 41 नामों की लिस्ट कर दिया है. अब इन्तजार है दूसरी लिस्ट का. कल दिल्ली में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है. इसके बाद अब नामों की घोषणा होना बाकी है. ऐसे में किसी भी समय 80-90 नामों की लिस्ट आ सकती है. बीजेपी में कई सांसदों के चुनाव लड़ने की चर्चा है. इसलिए लिस्ट जारी होने में अधिक मंथन और चिंतन हो रहा है. वहीं कई सीटों पर सीटिंग विधायकों के टिकट कट सकते हैं. वहां पर मंथन शुरू हो गया है. बगावत न हो इसपर भी पार्टी नजर बनाये हुए है. बीजेपी के सभी दिग्गज नेता दिल्ली से जयपुर आ चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट से पहले सीएम गहलोत का बयान, इन नेताओं को टिकट मिलने के दिए संकेत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget