एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'दंगाई UP में होते तो मेरा बुलडोजर इन्हें रौंद देता, लेकिन कांग्रेस...', जोधपुर में जमकर बरसे सीएम योगी

Rajasthan Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार यही बात तो कहती थी कि देश के संस्थानों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है, तो फिर देश का नागरिक कहां जाएगा.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Elections) चुनाव प्रचार के लिए जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जहां कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया तो वहीं बुल्डोजर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह जोधपुर में दंगाई तलवारें लहरा रहे थे अगर यूपी में ये होता तो मेरा बुलडोजर इन्हें ठीक कर देता. 

दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर, बीकानेर, नागौर और चुरू में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो साल पहले जोधपुर में नंगी तलवारें लहराते और दंगाई गतिविधियों में शामिल लोगों का खतरनाक दृश्य लोगों के सामने आया था. अगर ये दंगाई उत्तर प्रदेश में होते तो बुलडोजर उन्हें कुचल देता, लेकिन राजस्थान सरकार इस पर चुप रही. वहीं आगे सीएम योगी ने कहा कि यूपी में हम जानते हैं कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है, लेकिन बड़ी बात यह है कि कांग्रेस सरकार ऐसे लोगों पर चुप क्यों थी और हम कब तक कर्फ्यू और दंगों की ऐसी घटिया वोट बैंक की राजनीति को जारी रखने देंगे?

तुष्टिकरण का आरोप लगाया
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार पर हमला किया और कहा, कांग्रेस की सरकार यही बात तो कहती थी कि देश के संस्थानों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है, तो फिर देश का नागरिक कहां जाएगा. गरीब कहां जाएगा. हमारा वनवासी आदिवासी कहां जाएगा, पिछड़ी जाति के लोग कहां जाएंगे, युवा और महिलाएं कहां जाएंगी. गरीबों के लिए चलने वाली कल्याणकारी योजनाएं किस प्रभावी तरीके से की जा रही हैं ये कोई सोच सकता है. 

सीएम ने उठाया पेपर लीक का मुद्दा
वहीं योगी ने अलवर और जोधपुर में संतों की हत्याओं पर सरकार की उदासीनता पर भी दुख जताया और मतदाताओं से वोट डालते समय इन मुद्दों पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को भी उठाया और लोगों को याद दिलाया कि कैसे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जगह बीजेपी को लाकर लोग ऐसी चीजों का अंत सुनिश्चित कर सकते हैं. सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए जो पैसा भेजते हैं, वह जयपुर में ही वितरित हो जाता है और पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंचता है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: चुनाव के आखिरी फेज में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, मेवाड़-वागड़ में PM मोदी-राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget