एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Dissolved: चुनाव रिजल्ट आते ही 15वीं राजस्थान विधानसभा भंग, राज्यपाल कलराज मिश्र ने जारी किया आदेश

Rajasthan Election Result: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार यानी 4 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की अधिसूचना जारी की. बता दें कि राजस्थान चुनाव में BJP को बड़ा बहुमत हासिल हुआ है.

Rajasthan 15th Assembly Dissolved: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के बाद 15वीं राजस्थान विधानसभा भंग हो चुकी है. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने सोमवार यानी 4 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी. इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता और भारत निर्वाचन आयोग के अन्य प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को 199 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची पेश की. 

बीजेपी को 115 सीटों पर मिली बंपर जीत

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में BJP को बड़ा बहुमत हासिल हुआ है. रविवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें बीजेपी को 115 सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिली. राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर चुनाव हुए और नतीजे रविवार को घोषित किए गए. एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. वहीं पूर्वी राजस्थान के आठ जिलों में अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल हैं. यहां कांग्रेस की सीट इस विधानसभा चुनाव में 29 से घटकर 19 रह गईं, जबकि बीजेपी को 14 सीट का फायदा हुआ और उसे कुल 42 में से 20 सीटें हासिल हुईं.

सीएम गहलोत और पूर्व सीएम राजे ने की राज्यपाल से मुलाकात

दरअसल, राजस्थान में चुनाव के नतीजे आने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी. इसके बाद प्रदेश में इस मुलाकत के कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे. वहीं राजे से पहले सीएम अशोक गहलोत ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election Result 2023: कोटा में नोटा ने चौंकाया! विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा हासिल किए वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget