एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2203: बागियों को मनाने का आखिरी दिन, क्या वागड़ में बिगड़ते खेल को सुधार कर कांग्रेस बनेगी गेम चेंजर?

Rajasthan Elections: वागड़ में डूंगरपुर की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी हुई है. यहां चौरासी सीट पर पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़ ने टिकट न मिलने पर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है. 

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है. ऐसे में बीजेपी (BJP) हो या कांग्रेस (Congress) दोनों दलों में काफी उठापटक चल रही है. साथ ही बागी नेताओं को समझाने की आखिरी कोशिश जारी है. इस बीच जिस तरह मेवाड़ में बीजेपी नेताओं के इस्तीफे ने हलचल मचा दी, वैसे ही कांग्रेस के लिए वागड़ में मुसीबत बनी हुई है. यहां तीन सीटों पर बगावत जारी है. तीन बागियों में से एक ने तो त्याग पत्र भी दे दिया है और तंज कसा कि पार्टी के प्यार और सम्मान से पेट भर गया है.

दरअसल, वागड़ में डूंगरपुर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी हुई है. यहां डूंगरपुर विधानसभा सीट पर बिछीवाड़ा प्रधान देवाराम रोत, चौरासी सीट पर पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़ और सागवाड़ा सीट पर सरपंच संघ संरक्षक पन्नालाल डोडियार टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर मैदान में आ गए हैं. इन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरा है. इन्हें मनाने के लिए पार्टी की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इनमें से पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़ ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है. 
 
कौन हैं महेंद्र बरजोड़?
महेंद्र बरजोड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं और चौरासी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और पूर्व प्रधान हैं. उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर को त्याग पत्र दिया है. उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे अरसे तक पार्टी को मजबूती देने का काम किया है. पार्टी के प्यार और सम्मान से मेरा पेट भर गया है और सम्मान सहने की मेरी क्षमता समाप्त हो चुकी है. यह पद ऐसे व्यक्ति दें जिसकी जीवनभर की भूख समाप्त हो और पार्टी को मजबूत करे. मेरा प्रदेश महासचिव और पार्टी से त्याग पत्र स्वीकार करें.' बता दें कि महेंद्र बरजोड़ पूर्व प्रत्याशी थे जो टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन इनकी जगह पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा को टिकट दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget