एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2024 Dates: राजस्थान में इस दिन होगी लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग, EC ने किया तारीखों का ऐलान

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Full Schedule Announced: राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Schedule: लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है. इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (ECI) ने सात चरणों में चुनाव करान का फैसला किया है. राजस्थान का चुनाव दो चरणों में होगा. राज्य में का पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को है और दूसरा चरण 26 अप्रैल 2024 को. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. वहीं, चार जून 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

राजस्थान में पहले चरण का चुनाव
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान होगा
नोटिफिकेशन की तारीख- 20 मार्च 2024
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 27 मार्च 2024
नामांकन पत्रों की जांच- 28 मार्च 2024
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 30 मार्च 2024
मतदान की तारीख- 19 अप्रैल 2024
वोट काउंटिंग- 4 जून 2024

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा
नोटिफिकेशन की तारीख- 28 मार्च 2024
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 4 अप्रैल 2024
नामांकन पत्रों की जांच- 5 अप्रैल 2024
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 8 अप्रैल 2024
मतदान की तारीख- 26 अप्रैल 2024
वोट काउंटिंग- 4 जून 2024

राजस्थान में भारी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर वोटर्स की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा. इसके साथ ही प्रचार अभियान के दौरान उम्मीदवारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी. वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी, जिसमें राज्य की सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. 

राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी सियासी दल और भी सक्रिय हो गए हैं. इससे पहले पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल को मैदान में उतारा है. चूरू से देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया गया है. अलवर से भूपेंद्र यादव पर पार्टी ने भरोसा किया है. सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती पर भरोसा जताया गया है. भरतपुर से रामस्वरुप कोली को उम्मीदवार बनाया गया है. नागौर से ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा गया है. 

अनुभवी चेहरों पर बीजेपी का दांव

जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं. वहीं, कोटा से ओम बिरला को टिकट दिया गया है. इसके अलावा पाली से पीपी चौधरी, बाड़मेर से कैलाश चौधरी को टिकट दिया गया है. जालौर से रुपाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी ने बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर भरोसा किया है. चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी मैदान में हैं. 

राजस्थान में कांग्रेस के उम्मीदवार

राजस्थान में कांग्रेस ने जालोर-सिरोही से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मैदान में उतारा है. वहीं, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को पार्टी ने चूरू से टिकट दिया है. बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल को टिकट मिला है. झुंझुनू से बृजेंद्र ओला पर भरोसा जताया गया है. अलवर से ललित यादव और भरतपुर से संजना जाटव चुनाव मैदान मे हैं. टोंक सवाई माधोपुर से हरीश चंद्र मीणा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा को टिकट दिया गया है. चित्तौड़गढ़ से उदयलाल अंजना और उदयपुर से ताराचंद मीणा पर भरोसा जताया गया है.

साल 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर एनडीए (NDA) ने क्लीन स्वीप किया था. राज्य में बीजेपी ने 24 लोकसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, इस चुनाव में 1 सीट बीजेपी की सहयोगी रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई थी. इस चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा था. कई लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी अंतर से मात दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget