एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'हाथ मिलने की सेंचुरी हो गई लेकिन मिलाप नहीं हुआ, दिल में...,' गहलोत-पायलट पर पीएम मोदी का तंज

Rajasthan Elections 2023: पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यहां के सीएम ने खुद स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवारों, उनके विधायकों ने कोई काम नहीं किया.'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवबंर (शनिवार) को विधानसभा का चुनाव है. इसे लेकर राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के प्रचार का दौर अंतिम चरण में चल रहा है. आज राजस्थान में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा थी वहीं मल्लिकार्जुन खरगे भी आज राजस्थान पहुंचे. बीजेपी और कांग्रेस द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

PM मोदी ने नागौर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कई महीनों से राजस्थान की लाल डायरी की बड़ी चर्चा है. लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है. तभी मुख्यमंत्री का अपना बेटा यह लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली."

प्रधानमंत्री मोदी ने नागौर में कहा, "दिल्ली दरबार अपने ही CM की कुर्सी को लूटने में व्यस्त और CM उनसे निपटने में व्यस्त. इन लोगों ने राजस्थान की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया था, अब चुनाव के समय ये लोग बेमन से साथ-साथ फोटो खींचवा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "यहां के मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में खुद स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवारों, उनके विधायकों ने कोई काम नहीं किया... क्योंकि वे यहां अपनी कुर्सी बचाने में जुटे रहे. अब ऐसा हाल जिस पार्टी का हो वह आपके लिए क्या करेगी?"

प्रधानमंत्री मोदी ने नागौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "राजस्थान में कांग्रेस ने 5 साल में जगह-जगह आपको विश्वासघात के अलावा और कुछ नहीं दिया. कांग्रेस ने यहां कुशासन वाली सरकार दी, भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी, जहां सामान्य मानव की जान सुरक्षित नहीं, जहां बहनों-बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं, कांग्रेस ने राजस्थान को उस मोड़ पर खड़ा कर दिया है." कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलतु हुए उन्होंने कहा- राजस्थान में पिछले पांच सालों में हर माफिया , हर दंगाई ने अपने आप को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम नहीं समझा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक गहलोत और पायलट के बीच खींचतान पर कहा -इनकी हाथ मिलने की ‘सेंचुरी’ हो गई लेकिन मिलाप नहीं हुआ, दिल में खटास है; ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं. 

MP Election 2023: ‘छाप छोड़ने’ की छटपटाहट में अपना ही नुकसान! क्या एमपी में सपा-बसपा बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का 'खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget