एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान चुनाव की रणभेरी बजने से पहले EC की जयपुर में बड़ी बैठक, जानिए क्या होगा खास

Rajasthan Election 2023: राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग 15 तथा 16 जून को करेगा समीक्षा बैठक, डीएम और एसपी देंगे चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले यहां पर चुनावी कसरत शुरू हो गई है. इसके लिए अब दो दिन तक चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए निर्वाचन विभाग (Election Commission of India) बैठक करने जा रहा है. इसमें कई जिलों के डीएम और एसपी अपनी तैयारी की अपडेट पेश करेंगे. विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर राज्य तथा जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित हो रही हैं. तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का एक दल 15 और 16 जून को जयपुर के होटल ललित में समीक्षा बैठक लेगा. 

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा शिरकत करेंगे. बैठक में राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे. 

ये देंगे रिपोर्ट कार्ड 
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 15 तथा 16 जून को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर तथा भरतपुर संभाग के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में हो रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण देंगे. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा निर्वाचन प्रकिया संबंधी किए गए नवाचार और मतदान के लिए की जारी व्यवस्थाओं के संबंध में आयोग के दल को अवगत कराया जाएगा. चूँकि, राजस्थान में इस वर्ष चुनाव होने वाला है. ऐसे में ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यहां से कई निर्णय लिए जा सकते हैं. 

निर्वाचन आयोगी की बैठक में होगी कानून व्यवस्था की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के साथ ही 16 जून को भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव उषा द्वारा 16 जून को सायं 4 बजे सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में भी बैठक आयोजित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Thunderstorm: राजस्थान में शुरू बिपरजॉय का असर, अगले 24 घंटे रहें बेहद सावधान, कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget