एक्सप्लोरर

Rajasthan Thunderstorm: राजस्थान में शुरू बिपरजॉय का असर, अगले 24 घंटे रहें बेहद सावधान, कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट

Rajasthan Thunderstorm: जयपुर के मौसम विभाग ने तूफान बिपरजॉय से की वलजह से जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर और नागौर में भारी बारिश की आशंका जताई है. साथ ही 16 और 17 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

Cyclone Biparjoy Impact Rajasthan Thunderstorm: अरब से उठे साइक्लोन बिपरजॉय का मुख्य असर तो गुजरात और महाराष्ट्र में दिख रहा है, लेकिन इसका खासा प्रभाव गुरुवार से राजस्थान में भी दिखेगा. इसके लिए मौसम विभाग ने 16 जून को येलो और 17 जून को ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. इस दौरान भारी और बहुत भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, चक्रवात का सबसे ज्यादा असर जोधपुर संभाग में दिखने वाला है. 

मौसम विभाग ने जोधपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट दिया है. यहां 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है. ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और SDRF-NDRF की 9 कंपनियां अलग-अलग जिलों में तैनात कर दी गई हैं. इसके अलावा, बाड़मेर और जालोर जिले में भी भारी बारिश के आसार हैं, इसलिए निचले इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के ऑर्डर दे दिए गए हैं. 

तीन दिन तक नहीं लगेगा महंगाई राहत कैंप
वहीं, सरकार के अलर्ट वाले एरिया में तीन दिन तक एडवेंचर एक्टिविटी पर रोक लगा दी है. यानी 16 से 18 जून तक किसी भी प्रकार का वॉटर स्पोर्ट और टूरिस्ट ट्रिप नहीं होगा. इसके अलावा, सरकार की महंगाई राहत कैंप को भी तीन दिन के लिए रोक दिया गया है. 

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट
जयपुर के मौसम विभाग ने तूफान बिपरजॉय से की वलजह से जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर और नागौर में भारी बारिश की आशंका जताई है. साथ ही 16 और 17 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अंदाजा लगाया गया है कि इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं. 200 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन को चेताया है. ऐसे में शुक्रवार से अलर्ट वाले जिलों में फ्लड कंट्रोल रूम शुरू किए जा रहे हैं. यहां सिविल डिफेंस और अन्य राहत बचाव के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि बारिश का रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब 205 मिलीमीटर या उससे ज्यादा की बारिश की आशंका हो. इस दौरान जीव-जंतुओं को काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए लोगों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: उदयपुर में दिखेगा बिपरजॉय का असर, शेल्टर में तब्दील किए गए स्कूल, हॉस्पिटल में जनरेटर और रक्षकों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget