एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: उदयपुर की 7 सीटों पर कांग्रेस-BJP के बीच सीधी टक्कर, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियों की एंट्री से बिगड़ सकता है खेल

Rajasthan Election: उदयपुर की 8 सीटों में से एक पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो सात पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होगी. वहीं क्षेत्रीय पार्टी के प्रत्याशी भी गणित बिगाड़ सकते हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शनिवार यानी आज विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में उदयपुर की बत करें तो, यहां 21 लाख से ज्यादा मतदाता जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. यहां की स्थिति को देखा जाए तो 8 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है, तो 7 विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होगी. हालांकि, क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जो गणित बिगाड़ सकते हैं. उदयपुर जिले में बीजेपी, कांग्रेस सहित क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं.

उदयपुर की 8 विधानसभा सीटों में बीजेपी-कांग्रेस तो है ही, इनके साथ में भारतीय ट्राइबल पार्टी और अपना पहला चुनाव लड़ने उतरी भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में हैं. सवाल यह उठता है कि यह पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस का गणित कैसे बिगाड़ सकती हैं. इन 8 विधानसभाओं में से 5 विधानसभा जनजाति आरक्षित विधानसभा हैं. यहां जनजातीय वोटर्स ही जीत हार तय करते हैं. इन्हीं आदिवासियों के नाम से यह दोनों पार्टियां मैदान में हैं. उदाहरण एक यह भी है कि पिछले चुनाव में गणित बिगड़ने के साथ भारतीय ट्राइबल पार्टी ने डूंगरपुर जिले की 2 विधानसभा सीटों पर जीत भी हासिल कर ली थी. 
 
इनके बीच होगी टक्कर
 
उदयपुर शहर विधानसभा में कांग्रेस से गौरव वल्लभ और बीजेपी से ताराचंद जैन मैदान में हैं. इसी उदयपुर ग्रामीण में बीजेपी से फूल सिंह मीणा और कांग्रेस से विवेक कटारा, सलूंबर में कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा और बीजेपी से अमृत लाल मीणा, गोगुंदा से बीजेपी से प्रताप भील और कांग्रेस से मांगीलाल गरासिया, मावली ने कांग्रेस से पुष्कर डांगी और बीजेपी से कृष्ण गोपाल पालीवाल, झाडोल में बीजेपी से बाबूलाल और कांग्रेस से हीरालाल दरांगी, खेरवाड़ा में कांग्रेस से दयाराम परमार और बीजेपी से नानालाल अहारी की आमने सामने सीधी टक्कर है. वही वल्लभनगर विधानसभा में तीन पार्टियों का त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, बीजेपी से उदयलाल डांगी और जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर मैदान में हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget