एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: नागौर में कांग्रेस और RLP को बड़ा झटका, BJP से टिकट मिलते ही ज्योति मिर्धा ने दिखाई ताकत

Rajasthan Election: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व आईएएस और जयपुर कलेक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी औरकांग्रेस के नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनाव से पहले अदला-बदली जारी है. बीजेपी से टिकट घोषित ही ज्योति मिर्धा ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. नागौर में बीजेपी का कुनबा बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में कल कई प्रमुख जॉइनिंग हुई हैं. इससे कांग्रेस और आरएलपी दोनों को बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस और आरएलपी छोड़कर 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व आईएएस व जयपुर जिला कलेक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी व कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

अब इन सभी जॉइनिंग को ज्योति मिर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है. ज्योति मिर्धा का परिवार अभी कई बड़े झटके अन्य दलों को दे सकता है. एक बड़ी तैयारी वहां पर चल रही है. खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी व उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर,पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक और हनुमानगढ़ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कही ये बात 
वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार राजस्थान में नारियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है. सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है. वहीं राज्य की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है.

इन लोगों ने किया ज्वाइन
बता दें कि, अंतर सिंह नेहरा आईएएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने 30 सितंबर को स्वैछिक सेवानिवृति ली है. सुरेश मिश्रा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं. सीमा चौधरी प्रधान खींवसर और गीता देवी मुंडवा से प्रधान हैं. रेवतराम डागा मुंडवा में आरएलपी की नेता है. महिपाल महला फतेहपुर में आरएलपी के मजबूत नेता है.  जगदीश बीडियासर आरएलपी से सरपंच संघ के अध्यक्ष हैं. झालाराम भाकर नागौर में जिला परिषद सदस्य हैं. भगवानाराम बुरडक पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं. डॉ सुमन चावला हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Watch: चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस ने गाने के जरिए सीएम शिवराज पर किया तंज, कहा- '50% कमीशन खा के फूल खिला है'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget