एक्सप्लोरर

Watch: चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस ने गाने के जरिए सीएम शिवराज पर किया तंज, कहा- '50% कमीशन खा के फूल खिला है'

MP Elections: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर एक गाना शेयर किया है. इससे पहले सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का कार्टून शेयर किया था.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिनों में होने वाला है. ऐसे में प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ हुआ है. एक तरफ टिकट दिए जा रहे हैं, दूसरी ओर नाराज और नाखुश नेता कहीं दबी तो कहीं खुली जुबां में विरोध के बिगुल बजा रहे हैं. साथ ही जहां टिकट नहीं बंटे हैं, उन सीटों पर अभी भी नेता-जनता टकटकी लगाए पार्टी नेतृत्व की तरफ देख रहे हैं. इस चुनावी टेंशन के बीच पार्टी नेतृत्व के दिग्गज विरोधी दल के मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं. 

बता दें कि, सीएम शिवराज की ओर से कमलनाथ पर छोड़े गए 'कार्टूनी बाण' के बाद अब कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म 'X' पर बीजेपी और सीएम शिवराज पर गाने के जरिए तंज किया है. कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कार्टून गाना शेयर कर कहा, 'एमपी भर में पता चला है, गांव शहर में पता चला है, 50% कमीशन खा के फूल खिला है फूल खिला है. पुलिस भर्ती घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, महाकाल लोक में क्या बक्शा है, 50% कमीशन खा के फूल खिला है फूल खिला है.' दरअसल यह द जंगल बुक का प्रसिद्ध थीम गीत ''जंगल-जंगल बात चली है पता चला है' से लिया गया है.

सीएम शिवराज ने भी किया तंज
दरअसल, रविवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर के मैदान पर ही तंज का कार्टूनी बाण दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को निशाना बना कर दे मारा. इस ट्वीट में शिवराज ने जो कार्टून शेयर किया है, उसमें कांग्रेस पार्टी के दिग्गज दिग्विजय और कमलनाथ टिकट बंटवारे को लेकर गुत्थम-गुत्थी में उलझे हुए हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में टिकटों के पर्चे हैं और कैप्शन में सीएम शिवराज का तंज हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कार्टून की कसर को कैप्शन में पूरा करते हुए लिखा है कि इसबार मध्य प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस नहीं बल्कि दिग्विजय और कमलनाथ लड़ रहे हैं. आगे शिवराज बताते हैं कि कांग्रेस के इन दोनों दिग्गजों में मेरी टिकट-मेरी टिकट की होड़ लगी है और इसी होड़ को लेकर कांग्रेसी कहीं एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं तो कहीं पुतलों को फूंक रहे हैं.   

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: दूसरी लिस्ट के बाद उठने लगे विरोध के स्वर, दिग्विजय-कमलनाथ के बंगले के बाहर हंगामा, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget