एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, मोबाइल नंबर जारी कर की ये अपील

membership campaign: आप विधायक और राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाना है. संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी भी उतनी ही मजबूत बनेगी.

Jaipur News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक (DR Sandeep Pathak) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. राजस्थान को आम आदमी पार्टी एक नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिल रही है. वे जयपुर (Jaipur) स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. 

राजस्थान के लोगों को नजर आ रही नई उम्मीद
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आप राजस्थान में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. संदीप पाठक ने कहा कि आप के आने से राजस्थान के लोगों में एक नई उम्मीद नज़र आई है. खुशी की बात यह है कि राजस्थान के कई साथी आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं. बहुत लोग ऐसे हैं,​ जिन्हें यह नहीं पता कि पार्टी की सदस्यता के लिए क्या करना है. ऐसे लोगों के लिए हमने एक आसान तरीका निकाल लिया है. 

प्रदेश में शुरू किया पार्टी का सदस्यता अभियान 
संदीप पाठक ने कहा कि शुक्रवार को हम प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं. उन्होंने एक नंबर जारी किया, जिसके जरिए लोग पार्टी से आसानी से जुड़ सकेंगे. यह नंबर 8080809064 है. पार्टी से जुड़ने के लिए इस नंबर पर बस मिस्ड कॉल करना होगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा साथी उनकी पार्टी से जुड़ें, ताकि हम राजस्थान में जमीनी स्तर पर विकास कार्य कर सकें. संदीप पाठक ने कहा कि ये केवल तभी मुमकिन है जब राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे. 

आप विधायक और राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाना है. संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी भी उतनी ही मजबूत बनेगी. संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, इसके लिए हम सभी से सुझाव लेंगे. विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की जनता को आम आदमी पार्टी नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिली है. इससे राजस्थान के लोग काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:Rajasthan Election: 'BJP मुंगेरीलाल के सपने देखती रहेगी, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार', मंत्री शांति धारीवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget