एक्सप्लोरर

'...उतने नंबर तो पेपर बनाने वाले और टीचर भी नहीं ला सकते', मदन दिलावर ने टॉपर निधि जैन का किया सम्मान

Madan Dilawar News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बूंदी जिले के अलोद कस्बे की छात्रा निधि जैन को बधाई दी, जिन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़कर राजस्थान टॉप किया है.

Minister Madan Dilawar Honored Topper: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में स्थित निजी स्कूलों से कई बेहतर परिणाम सरकारी स्कूल के बच्चे दे रहे है. मंत्री ने कहा कि शिक्षा कहीं भी लो लेकिन शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश होना बेहद जरूरी है. मंत्री दिलावर शुक्रवार को बूंदी जिले के अलोद कस्बे की छात्रा निधि जैन के घर बधाई देने पहुंचे थे. 

मंत्री ने कहा कि सामन्य परिवार की लड़की ने सरकारी स्कूल में पढ़कर राजस्थान टॉप किया ये कोई सामान्य बात नही है. मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिन प्रश्न पत्रों को हल कर छात्रा जितने अंक लाई है उतने अंक तो जिस ने यह प्रश्न पत्र बनाया होगा वह भी और स्कूल के अध्यापक भी नहीं ला सकते ये मेरा दावा है. आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बूंदी जिले के 62 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर मंत्री दिलावर ने सम्मान किया. 

जुलूस के रूप में पूरे क्षेत्र में निधि का हुआ सम्मान
मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रयत्न कर रही है कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दे रही है. उन्होंने बताया कि संस्कार की तीन पाठ शाला होती है. सबसे पहली घर, दूसरी स्कूल और तीसरी संगत. इससे पहले ग्रामीणों के द्वारा छात्रा का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान एक खुली जिप्सी में मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, छात्रा निधि जैन और उसके परिजन सवार होकर लोगों के अभिनन्दन स्वीकारते हुए चल रहे थे. 

पूरे मार्ग में छात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इसके बाद सरकारी स्कूल में जिले भर में 95 प्रतिशत अंक लाने वाले 45 छात्र छात्राओं का शिक्षा विभाग की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में छात्रा सानिया खान को भी सम्मानित किया गया. इस वर्ष 10 वीं परीक्षा में जहां निधि जैन 99.67 अंक लेकर राजस्थान में टॉपर रही है वही यही की छात्रा सानिया खान ने भी 98.17 अंक लेकर प्रदेश के टॉपर विद्यार्थियों में जगह बनाई है.

स्कूल में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित नहीं करने से नाराज हो गए मंत्री 
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन पर स्कूल में सरस्वती मा की प्रतिमा नहीं लगाने की शिकायत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से की तो वह नाराज हो गए. उन्होंने कार्यक्रम के बीच में ही मामले को लेकर स्कूल की प्रधानाचार्या को फटकार लगाते हुए जल्द सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए.

मंत्री ने कहा कि अगर इस तरह के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाए, अगर ऐसा मामला फिर से आया तो प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दूंगा. उधर स्कूल प्रशासन का कहना था कि सरस्वती माता की प्रतिमा रखी है, जिस समय प्रतिमा लाए थे तब आचार संहिता लग गई थी, जैसे ही आचार संहिता हटेगी वैसे ही प्रतिमा स्थापित करवा दी जायेगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: क्या भीड़ को वोटों में बदल पाएंगे रविंद्र सिंह भाटी? फलोदी सट्टा बाजार के आकलन ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget