एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एक्शन मोड में नजर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ट्रांसफर से पहले मांगा शिक्षकों का पूरा लेखा जोखा

Rajasthan: राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशालय बीकानेर से प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पदस्थापन के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है.

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajan Lal Sharma) में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों में तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देकर शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पर फिलहाल रोक जारी रहेगी. इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) इन दिनों शिक्षकों और विभाग के अन्य कर्मचारियों के तबादले से पहले उनकी कुंडली बनवा रहे हैं. राजनीतिक लाभ लेने वाले ऐसे सभी शिक्षकों की जानकारी जुटाई जा रही है.

राजस्थान सरकार की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा निदेशालय बीकानेर से प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के पदस्थापन के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है. मदन दिलावर ने दिनों किन-किन शिक्षकों पर पांच साल मेहरबानी रही और कौन-कौन हासिए पर रहा, इस संबंध में आठ बिंदुओं में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं.

फाइल खंगालने में जुटे अधिकारी
शिक्षा विभाग के एपीओ और प्रति नियुक्ति पर चल रहे अधिकारियों कर्मचारियों के बारे में भी सूचना मांगी गई है. निदेशालय के अनुभाग अधिकारी और कर्मचारी सूचना एकत्रित करने के काम में जुट गए हैं. कांग्रेस सरकार के दौरान एक ही जगह जमे रहे शिक्षकों और पद के खिलाफ रहे कर्मचारियों की विशेष जानकारी मांगी गई है. राजस्थान के सभी संयुक्त निदेशकों को पत्र भेजकर तत्काल जानकारी भेजने को कहा गया है. इस पत्र के आने के बाद सभी संभाग संयुक्त निदेशक फाइलों को खंगालने में जुट गए हैं. 

बीकानेर के शिक्षा निदेशक ने क्या कहा?
आठ बिंदुओं में मांगी गई सूचना में वरिष्ठ अध्यापक समकक्ष माध्यमिक शिक्षा के तृतीय श्रेणी अध्यापक समकक्ष पदों की जानकारी मांगी गई है. साथ ही एपीओ की विभाग द्वारा पूरी सूचना भी तैयार की जा रही है. बीकानेर शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जो सूचना मांगी है, वह जुटाई जा रही है. इसके लिए संबंधित अनुभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. सूचना तत्काल एकत्र कर भेजने को कहा गया है.

आठ पॉइंट में मांगी गई सूचना

  • जिन विद्यालयों में 5 से कम उर्दू के स्टूडेंट हैं और उर्दू विषय के अध्यापक का पद स्वीकृत है.
  • जहां एक पद पर एक से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं.
  • वर्तमान सरकार से पूर्व कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी एपीओ है और कितने पद के खिलाफ लगे हुए हैं. पिछले पांच साल में कितने अधिकारी और कर्मचारी कितने समय तक एपीओ रहे.
  • कितने अधिकारियों-कर्मचारियों का एक से ज्यादा पदों पर कब-कब नाम भर दिया गया.
  • पिछले पांच सालों में किस-किस अधिकारी कर्मचारी का दो बार से ज्यादा कब-कब स्थानांतरण किया गया और कहां-कहां किया गया.
  • वर्तमान या पिछले पांच सालों में शिक्षक और मंत्रालय कर्मचारी मूल स्थान पर जहां वह पद स्थापित है. इसके अतिरिक्त कहां-कहां मौखिक के लिखित आदेश पर कार्यरत रहे, साथ ही किसके आदेश पर कार्यरत रहे.
  • शिक्षा विभाग में गत पांच सालों में सेवानिवृत्ति के बाद कौन-कौन से अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा सेवा में रखा गया.
  • शिक्षा विभाग में कौन-कौन से अधिकारी और कर्मचारी अन्य विभाग में कब से कब प्रतिनियुक्ति पर रहे. कौन-कौन अधिकारियों कार्मिक अन्य विभाग को से शिक्षा विभाग में कब से प्रतिनयुक्ति पर हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ स्पाइसेस का बिजनेस मीट हुआ शुरू, कोटा में जुटे मसाला उद्योग से जुड़े उद्यमी

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget