एक्सप्लोरर

'सभी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म पर काम करेगी सरकार, मिटेगा भेद', बोले राजस्थान के शिक्षा मंत्री

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एलान करते हुए कहा है कि सभी स्कूलों की यूनिफॉर्म एक जैसी करने पर सरकार विचार कर रही है. बीएड कोर्स को लेकर भी सरकार परिवर्तन का मन बना रही है.

Madan Dilawar on Schools Uniforms: राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक जैसा ड्रेस कोड जल्द ही लागू किया जा सकता है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस बारे में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म, जूता, टाई आदि के नाम पर अभिभावकों को एक ही दुकान से खरीदने के लिए विवश किया जाता है. जिससे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं रहे हैं. 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार अब विचार कर रही है कि सभी स्कूलों की यूनिफॉर्म में एकरूपता लाई जाए ताकि अमीर-गरीब का भेद मिटे और अभिभावक किसी भी दुकान से ड्रेस खरीद सकें. 

स्कूलों में यूनिफॉर्म को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
 
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ''सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों की एक जैसी यूनिफॉर्म करने पर सरकार विचार कर रही है. ताकि गरीब और अमीर का भेद मिट सके''. दरअसल, पिछले कई सालों से इसकी मांग उठ रही है. इसलिए, सब सरकार ने ड्रेस कोड को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. खासकर, ग्रामीण क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर पड़ेगा. मंत्री लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं और चर्चा में बने हुए हैं.

बीएड कोर्स में भी बदलाव के संकेत!

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि बीएड कोर्स को लेकर भी सरकार परिवर्तन का मन बना रही है. उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में छात्र बीएड करते हैं और खर्चा करने के बाद भी बेरोजगार रहे जाते हैं. हमारी सरकार चाहती है कि सभी श्रेणी के रिक्त पदों की गणना कर एक परीक्षा आयोजित की जाए और मेरिट के आधार पर श्रेणी वार चयन कर बीएड करवाया जाए और बीएड पास करने के बाद तत्काल नियुक्ति पत्र दिया जाए. दिलावर ने कहा की अधिकारियों को इस को लेकर विचार करने को कह दिया गया है.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने और क्या लिए फैसले?

पिछले दिनों राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने एक और घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि पूर्व सैनिकों को सरकारी टीचर बनाने की तैयारी चल रही है. उन्होंने घोषणा कि थी कि पूर्व सैनिक बीएड के बराबर होंगे. जिन्हे मेरिट और आरक्षण के आधार पर शिक्षक बनाया जाएगा. सैनिकों की आकस्मिक मौत होने या शहीद होने पर वीरांगना या आश्रितों को अनुकम्पा में सरकारी नौकरी दी जाएगी. 

उन्होंने कहा कि चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि अब वीरांगना या शहीद के परिजन को अनुकम्पा पर सरकारी नौकरी मिलेंगी. भारत में राजस्थान शिक्षा विभाग पहली बार इसकी पहल कर रहा है. जिसका प्रस्ताव जल्द तैयार कर शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजेंगे.

ये भी पढ़ें:

'परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को...', जालोर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget