एक्सप्लोरर

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री ने 85 हजार से भी ज्यादा थर्ड ग्रेड टीचर के ट्रांसफर पर लगाई रोक, आंदोलन की मिली चेतावनी

Rajasthan Education Minister: राजस्थान में पिछले 3 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थर्ड ग्रेड टीचर का इंतजार अब और बढ़ गया है. शिक्षा विभाग ने थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है.

Third Grade Teacher Transfer: राजस्थान में पिछले 3 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थर्ड ग्रेड टीचर का इंतजार अब और बढ़ गया है. शिक्षा विभाग ने थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है. जिसके बाद अब जिले से जिले में भी थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे. ऐसे में पिछले एक साल से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे टीचर्स की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है. राजस्थान में इसी सप्ताह से टीचर्स की ट्रांसफर लिस्ट आनी शुरू हो जाएगी. ऐसे में कई मंत्री और विधायकों ने जब शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर की मांग की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. बल्कि जिले से जिले में होने वाले थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर पर भी रोक लगा दी है.

फिलहाल थर्ड ग्रेड टीचर्स के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार नहीं

मंत्री कल्ला ने कहा कि फिलहाल थर्ड ग्रेड टीचर्स के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड टीचर्स ही ट्रांसफर होंगे. थर्ड ग्रेड टीचर्स को ट्रांसफर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि शिक्षा विभाग ने थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी बनाई है. जिसे शिक्षा विभाग ने अप्रूवल के लिए मुख्य सचिव को भेज दी है. ऐसे में नई पॉलिसी अप्रूव होने के बाद नये सिरे से ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत जो भी टीचर उसके अंतर्गत आएगा उनको ही ट्रांसफर में राहत दी जाएगी.

कांग्रेस और बीजेपी सरकार में पहले हो चुकी है ट्रांसफर

राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स का ट्रांसफर पिछले 12 साल में सिर्फ दो बार हुआ है. 2010 में कांग्रेस सरकार और 2018 में बीजेपी सरकार थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर कर चुकी है. इसके बाद कांग्रेस सरकार ने 2021 में थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर के आवेदन मांगे थे लेकिन अब तक टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर कोई पॉलिसी तैयार नहीं हो पाई है. जिस वजह से सरकार बनने के 3 साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी 85 हजार से ज्यादा टीचर अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं.

राजस्थान में पिछले साल अगस्त महीने में शाला दर्पण पर टीचर्स से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. जिसमें प्रदेश के 2.25 लाख टीचर्स में से 85 हजार ने अपने गृह जिले में आने के लिए आवेदन किया था लेकिन 11 महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हुए थे. वहीं ट्रांसफर पर रोक लगने के बाद अब थर्ड ग्रेड टीचर्स ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है.

Rajasthan News: जोधपुर-जैसलमेर रेल खंड पर फिर से चलनी शुरू हुईं ट्रेनें, डीआरएम ने दी ये जानकारी

Jaipur News: रणथंभौर पिकनिक मनाने गए जयपुर के दो युवकों की कुंड में डूबने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget