एक्सप्लोरर

राजस्थान में मानसून मेहरबान, सामान्य से 126 फीसदी अधिक बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से इस साल सामान्य से 126% अधिक बारिश हुई है. आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Udaipur Monsoon: राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की मेहरबानी से इस सीजन में अब तक औसतन सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है क‍ि राज्य के अनेक भागों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है.

विभाग के अनुसार राज्य में इस साल एक जून से सात जुलाई तक की अवधि में अब तक कुल मिलाकर 183.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 81.3 प्रतिशत से 126 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 284.5 मिलीमीटर (सामान्य 111.7 मिलीमीटर से 155 प्रतिशत अधिक) व पश्चिमी राजस्थान में 103.2 मिलीमीटर (सामान्य 57 मिलीमीटर से 81 प्रतिशत अधिक) बारिश हुई है.

किन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश?

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश वाले पांच जिलों में करौली, भीलवाड़ा, धौलपुर, दौसा व टोंक है. करौली में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य 95.5 मिलीमीटर की तुलना में 258 प्रतिशत अधिक 341.8 मिलीमीटर बारिश हुई है.

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान, जहां अधिकांश जिलों में मानसून आमतौर पर सबसे बाद में और थोड़ी बारिश के साथ पहुंचता है, वहां भी इस बार अच्छी बारिश हुई है. जालोर में इस अवधि में आमतौर पर 70.6 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार अब तक 209 प्रतिशत अधिक 218.1 मिलीमीटर बारिश हुई है.

उन्होंने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ लाइन सोमवार को राज्य के गंगानगर से होकर गुजर रही है. इससे राज्य के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी एक दो तीन दिन मध्यम से तेज व कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं गंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिलों में भी बारिश हो सकती है.

‘मानसून ट्रफ’ एक निम्न दबाव का क्षेत्र है जो उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला होता है.

उल्लेखनीय है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार अपने सामान्य समय से एक हफ्ते पहले 18 जून को राजस्थान में दस्तक दे दी. उसके बाद से ये लगातार कमोबेश सक्रिय रहा है और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कूरियर से लॉटरी का झांसा, साइबर ठगों का नया जाल, पुलिस ने किया अलर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget