एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा में राजेंद्र राठौड़ का विवादित बयान, कहा- जहां-जहां कांग्रेस हार रही, वहां-वहां गधों की संख्या हो रही कम

Rajasthan Legislative Assembly: राजेंद्र राठौड़ ने अधिकारीयों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि, 'जहां-जहां गधे कम हो रहे हैं, वहां कांग्रेस हार रही है.'

Rajasthan Legislative Assembly: राजस्थान (Rajasthan) के 15वीं विधानसभा (Assembly) का सत्र चल रहा है विधानसभा के सदस्य सदन में महत्वपूर्ण विषय और विकास को लेकर चर्चाएं करते है और बिल पास किये जाते है लेकिन राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) के सदन में गधों के विषय पर चिंतन और मनन के साथ रिसर्च चल रहा है सदन में सबसे ज्यादा मंत्रियों, विधायकों और दिग्गज नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा हुई.

जहां विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Deputy Leader of Opposition Rajendra Rathod) ने सदन में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था वहीं आज एप्रोप्रिशन बिल पर चर्चा के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने अधिकारीयों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया. एप्रोप्रिशन बिल पर बहस के दौरान चर्चा में भाग लेते हुए राजेंद्र राठौड़ ने गधों से चर्चा शुरू की और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि, 'जहां-जहां गधे कम हो रहे हैं, वहां कांग्रेस हार रही है.' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

गधों और कांग्रेस का ही नहीं सकता गठजोड़
इस बीच सभापति जेपी चंदेलिया ने राठौड़ को रोका और कहा कि इन शब्दों का उपयोग ना करें. इस पर राठौड़ ने कहा कि गधों और कांग्रेस का गठजोड़ हो ही नहीं सकता. मुझे तो चिंता है कि जहां-जहां गधे कम हो रहे हैं, वहां कांग्रेस हार रही है. इस बीच पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने बी.डी. कल्ला ने संस्कृत में श्लोक पढ़ दिया.

Rajasthan Job Alert: राजस्थान वन विभाग में 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, आवेदन के बचे हैं इतने दिन, जल्दी करें मौका छूट न जाए

गधों की संख्या में आई है कमी

दोनों विधेयकों पर चर्चा के दौरान राठौड़ ने कहा कि आश्चर्य है कि राजस्थान में ऊंट और गधों की संख्या में कमी आई है. साल 2012 में राजस्थान में 81468 गधे थे, जो 2019 में 23374 रहे गए. मतलब 71 प्रतिशत की कमी हुई है यही स्थिति ऊंटों में भी रही राजस्थान में इनकी संख्या 34 प्रतिशत कम हो गई देश में गधों की संख्या कहां कम हुई, ये देखा तो आश्चर्य हुआ कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतलब जिन राज्यों में चुनाव हुए इन राज्यों में से 90 सीटों में से महज 55 सीट ही कांग्रेस के पास आई.

राठौड़ ने कहा मैं जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि जहां आप सिकुड़ते चले गए, उन राज्यों में गधे भी कम होते गए उत्तर प्रदेश में साल 2012 में 57000 गधे थे, जो अब घटकर 16000 रह गए. वहीं, पंजाब में 2000 गधे थे, जो अब 471 ही रह गए. इस बीच सभापति जेपी चंदेलिया ने राठौड़ को रोका और कहा कि इन शब्दों का उपयोग ना करें. तब राठौड़ ने कहा ऐसा कदाचित नहीं है. इस बीच राठौड़ की बात पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने संस्कृत श्लोक पढ़ा.

वार पलटवार का दौर रहा जारी
 राठौड़ जब सदन में व्यंगात्मक तरीके से कांग्रेस पर गधों के आंकड़ों को लेकर कटाक्ष कर रहे थे तब सदन में मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि आपको नहीं पता देश में सर्वाधिक गधे गुजरात में हैं. वहां तो मोदी जी गधों को पसंद भी करते हैं, लेकिन आप खिलाफत क्यों कर रहे हैं. तब राठौड़ ने कहा कि मुझे चिंता है कि पहले गधों के सींग गायब होते थे, लेकिन यहां तो गधे ही गायब हो रहे हैं. दो साल बाद जब चुनाव होगा तब यहां क्या होगा.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: दलित महिला से गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने कहा- हुई है मारपीट और छेड़छाड़ Rajasthan: दलित महिला से गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने कहा- हुई है मारपीट और छेड़छाड़

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget