एक्सप्लोरर

राजस्थान के 12 स्टेशनों तक माल की आवाजाही को मिलेगी गति, दीया कुमारी ने सड़कों को डबल लेन बनाने को दी मंजूरी

Rajasthan Deputy CM Order: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट 2024-25 की क्रियान्विति में 112 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 60 किलोमीटर सड़कों के डबल लेन को मंजूरी दी थी. इससे कनेक्टिविटि बेहतर होगी.

Rajasthan News Today: राजस्थान समेत पूरे देश में आर्थिक विकास को गति देने के 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 12 रेलवे स्टेशनों के बीच आवाजाही आसान और तेज होगी. इसी कड़ी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने बड़ा ऐलान किया है. 

इसके तहत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 12 रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली सड़कों को डबल लेन बनाने को मंजूरी दी है. बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति में लगभग 112 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 60 किलोमीटर सड़कों के डबल लेन का काम होगा. 

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि ये सड़कें 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' के 12 रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है. इन सड़कों के डबल लेन होने से माल की आवाजाही तेज होगी और समय की भी बचत होगी. इससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

ये सड़कें होंगी डबल लेन
नीम का थाना जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 113 (भरनी स्टैंड) से नवीन श्रीमाधोपुर डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 1.5 किमी सड़क बनाई जाएगी. इसी तरह अजमेर जिले में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से 425 मीटर की सड़क बनेगी.

भजनलाल सरकार ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में एनएच-8 को नया सराधना नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से 1.50 किमी की सड़क और दूदू विधानसभा क्षेत्र के साखून नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 8 करोड़ की लागत से 2.30 किमी लंबी सड़क बनाने का ऐलान किया है.

इसी क्रम में सोजत विधानसभा क्षेत्र में एनएच-62 झूठा गांव से नवीन हरिपुर डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 12 करोड़ की लागत से 8.60 किमी, पाली जिले के सोजत विधानसभा क्षेत्र में चण्डावल- मुरडावा न्यू चण्डावल डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 18.50 करोड़ रुपये की लागत से 10 किमी सड़क लंबी सड़क बनाई जाएगी.

इन क्षेत्रों में बेहतर होगी कनेक्टिविटि
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के एसएच-61 न्यू मारवाड़ जंक्शन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 10 करोड़ की लागत से 6 किमी सड़क, जेतपूरा- खोड़- जवाली नाडोल से न्यू जवाली डीएफसीसीएल स्टेशन तक 17.50 करोड़ रुपये की लागत से 9 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी. 

बाली विधानसभा क्षेत्र में बाली से न्यू विरोलिया स्टेशन वाया बेडल सड़क डीएफसीसीएल स्टेशन तक 12 करोड़ रुपये की लागत से 6.75 किलोमीटर और पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के आबू में न्यू केशवगंज डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 9.50 करोड़ रुपये की लागत से 9.15 किमी सड़क बनाने को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है.

जबकि न्यू बनास डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से 1.17 किमी सड़क और न्यू स्वरूपगंज डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6.90 करोड़ रुपये की लागत से 2.58 किमी सड़क के डबल लेन कार्यों को स्वीकृति दी गई है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में आज भारी बारिश की संभावना, कोटा-उदयपुर समेत इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget