एक्सप्लोरर

Rajasthan: देश-दुनिया के खाने का जायका बढ़ा रहा राजस्थानी जीरा, इस वजह से किसानों को हो रहा नुकसान

Rajasthan Farmers: राजस्थान के जीरे की महक देश विदेश के खानों से आती है. इसकी पूरी दुनिया में भारी डिमांड है. प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट और बिकवाली नहीं होने से किसान को काफी परेशानी होती है.

Cumin Production in Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान के खेतों में पैदा होने वाला जीरा देश और विदेश के खानों स्वाद और खुशबू बढ़ाता है. यहां के जीरे की अपनी एक अलग पहचान है. खाने का जायका बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने की वजह से इसकी खूब डिमांड है. यही वजह है कि हर साल किसान 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यपार करते हैं.

जीरे की पैदावार प्रदेश के जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और सांचौर में सबसे ज्यादा होती है. खास बात यह है कि प्रदेश में जीरे की पैदावार का 80 फीसदी इन्हीं जिलों में पैदा होता है. उसके बाद बिकने के लिए गुजरात जाता है. औसतन 5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में इसकी बुवाई होती है.

जीरा किसानों को इस वजह से होता है नुकसान
कृषि भूमि के एक बड़े क्षेत्र में जीरे की अच्छी खासी पैदावार के बावजूद प्रदेश में इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट और बिकवाली को कोई उचित जरिया नहीं है. इसकी वजह से किसानों जीरे की प्रोसेसिंग और बिकवाली के लिए गुजरात की उंझा मंडी पहुंचते हैं. जिससे किसानों का अतिरिक्त व्यय होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.

गुजरात के उंझा मंडी में एग्रीकल्चर नेटवर्क बना हुआ है. स्थानीय स्तर पर 60 से 70 फीसदी किसान जीरे की फसल बेचने के लिए उंझा मंडी पहुंचते हैं. वहां उनकी उपज का हाथों-हाथ दाम भी मिल जाता है. प्रदेश में अभी इतने ट्रेडर्स तैयार नहीं हुए हैं. जोधपुर में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित नहीं हुई है. स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो तो किसानों को फायदा मिल सकता है.

सरकार को हो सकता है फायदा?
पश्चिमी राजस्थान के खेतों में सबसे अधिक जीरे की पैदावार बाड़मेर, जालौर, सांचौर, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में होती है, यहां से लगभग पूरा जीरा गुजरात की उंझा मंडी जाता है. हर किसान को अपना जीरा बेचने के लिए लंबा सफर तक करना पड़ता है, जिसकी अतिरिक्त लागत आती है. अगर सरकार स्थानीय स्तर पर भी बड़ी मंडी के साथ प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर दे तो किसानों को मुनाफा होने के साथ प्रदेश को भी फायदा पहुंचेगा.

जीरे की इन जिलों होती है बंपर पैदावार
बाड़मेर जिले के एक बड़े क्षेत्र में जीरे की बुवाई और बंपर पैदावार होती है. बाड़मेर जिले में जीरे की कुल बुवाई का क्षेत्रफल 1 लाख 80 हजार से 2 लाख हेक्टेयर है. करीब 1 लाख 60 हजार किसान इस फसल के उत्पादन और व्यपार से जुड़े हुए हैं. यहां पर हर साल जीरे का कुल उत्पादन 68.40 लाख टन है.

जोधपुर जिले के किसानों ने जीरे के उत्पादन में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है. यहां करीब 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर जीरे की बुवाई होती है. यहां पर एक लाख से अधिक किसान जीरे की खेती से जुड़े हुए हैं.

जालौर सांचौर जिले में भी 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र से अधिक भू भाग पर जीरे की औसतन हर साल बुवाई होती है. यहां पर प्रतिवर्ष 7 हजार मीट्रिक टन जीरे का उत्पादन होता है.

जैसलमेर जिले में इस साल 76 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में किसानों ने जीरे की खेती की है. यहां पर करीब 80 से 85 हजार किसान जीरे की खेती करते हैं.

ये भी पढ़ें: अशोक गहलोत का बड़ा दावा, 'राजस्थान के रिजल्ट तो अच्छे आएंगे ही, देश में...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget