एक्सप्लोरर

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कम हो रहे हैं कोरोना के केस, लेकिन..इस बात ने बढ़ा दी है लोगों की चिंता

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 5602 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 19 और मरीजों की मौत हो गई है.

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5602 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 19 मरीजों की मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 5602 नए संक्रमित मरीज मिले. नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर (Jaipur) में 916, जोधपुर (Jodhpur) में 615, अलवर (Alwar) में 465, उदयपुर (Udaipur) में 341 और गंगानगर में 311 संक्रमित शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार राज्य में 9309 और लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और इस समय राज्य में 51143 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 19 मौतें हुई हैं जिनमें जयपुर में 6, सिरोही में 3, सीकर और बीकानेर में 2 संक्रमितों की मौत शामिल है. राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9372 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्कूल में कोरोना संक्रमित मिले बच्चे 
एक तरफ जहां राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है वहीं, अब कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट स्कूल बन रहे हैं. जोधपुर में एक निजी स्कूल में 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं एक सरकारी स्कूल में 24 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्कूलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अभिभावक डरे हुए हैं. स्कूल खुलने के बाद झालामंड स्थित सेंट पॉल स्कूल में स्टाफ और बच्चों के करीब 200 सैंपल लिए गए थे उसमें से 22 बच्चे और 11 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं. स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चों और स्टाफ में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं लेकिन सतर्कता के तौर पर मंगलवार तक स्कूल में छुट्टी कर दी गई है. वहीं, बोरानाडा क्षेत्र स्थित स्कूल में भी बच्चे संक्रमित पाए गए हैं. 

जारी की गई हैं नई गाइडलाइन्स 
गौरतलब है कि, राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद प्रतिबंधों में ढील देते हुए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू हटाना भी शामिल है. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब विवाह समारोहों, सामाजिक समारोहों, सार्वजनिक समारोहों और धार्मिक गतिविधियों में 100 लोगों की सीमा को बढ़ाकर 250 कर दिया गया है. तीसरी लहर के मद्देनजर पहले बंद किए गए धार्मिक स्थलों को भी अब खोल दिया गया है. भक्त अब प्रसाद और माला भी चढ़ा सकेंगे, जो पहले प्रतिबंधित था. राज्य सरकार ने पहले कक्षा 10 से 12 तक के स्कूलों को एक फरवरी से फिर से खोलने की अनुमति दी थी, जबकि कक्षा 6 और उसके बाद के स्कूलों को 9 फरवरी से खोला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

Jodhpur News: जोधपुर के दो स्कूलों में कोरोना विस्फोट, एक में 33 तो दूसरे में 24 बच्चे पाए गए संक्रमित

है ना कमाल...रात को खाना खाने के बाद राजस्थान के इस शहर में हजारों लीटर दूध पी जाते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget