एक्सप्लोरर

राजस्थान में कोरोना के 69 केस आए सामने, नन्हें बच्चों और बुजुर्गों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Covid-19 in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं. अब तक 69 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें एक की मौत हो गई है.

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां केसेस सामने आने की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. राजस्थान में बीते 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में जयपुर से 9, बीकानेर से 3, उदयपुर से 2 और बालोतर से एक नया मामला सामने आया है.

नए मामलों में 7 और 12 साल के बच्चों के साथ ही 74 और 78 साल के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. इससे पहले 16 दिन, डेढ़ महीने और 2 महीने के छोटे बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

कोरोना से एक की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती
राजस्थान में अब तक कोरोना के 69 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो गई है. 13 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की भी मॉनिटरिंग कर रही हैं.  

सबसे ज्यादा कोरोना मामले जयपुर में
राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा 33 मामले जयपुर जिले से सामने आए हैं. इसके अलावा, उदयपुर से 10 और जोधपुर से 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. बीकानेर और डीडवाना में पांच पांच केस सामने आए हैं. बालोतरा और अजमेर के दो दो लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि सवाई माधोपुर - फलोदी, दौसा और एक अन्य जगह से एक-एक मामले सामने आए हैं. 

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील
कोरोना के मामले लगातार सामने आने से समूचे राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने राज्य के लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. हालांकि, उनका कहना है कि मौजूदा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में आज रात होगा 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत ब्लैकआउट' का ऐलान, क्या है तैयारी?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget