एक्सप्लोरर

Corona Vaccination in Rajasthan: राजस्थान में कितने लोगों का हो चुका है पूरी तरह टीकाकरण और कितनों को मिली है केवल खुराक, आंकड़ों से जानिए यहां

Corona Vaccination in Rajasthan: राजस्थान में ओमिक्रोन ने लोगों को खौफजदा किया हुआ है. इन सबके बीच जानते हैं राज्य में अब तक कितने लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हो चुका है और कितनों का होना अभी बाकी है.

Rajasthan Corona Vaccination Status: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी दहशत फैला रहे हैं. राजस्थान में अब तक 68 ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं हालांकि इनमें से 61 स्वस्थ भी हुए हैं. बहरहाल संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राज्य में वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी तेज कर दिया गया है. वहीं बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा वादा किया गया था कि 31 दिसंबर तक देश की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा, हालांकि साल खत्म हो गया है लेकिन सरकार का ये वादा पूरा नहीं हो पाया है. चलिए जानते हैं राजस्थान में अब तक कितने लोगों का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है और कितनों को दूसरी डोज दी जानी बाकी है.

राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है. बता दें कि राज्य में अब तक 8 करोड़ 15 लाख 88 हजार 961 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है. इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 4 करोड़ 65 लाख 55 हजार 410 है. वहीं पूरी तरह टीकाकरण करा चुके लोगों की संख्या 3 करोड़ 50 लाख 33 हजार 551 है.

राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकडा

  • कुल टीकाकरण हुआ – 8 करोड़ 15 लाख 88 हजार 961
  • पहली डोज लेने वालों की संख्या- 4 करोड़ 65 लाख 55 हजार 410
  • दोनों डोज ले चुके लोगों की संख्या- 3 करोड़ 50 लाख 33 हजार 551

16 जनवरी से हुई थी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत

बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना के खिलाफ टीका दिया गया था. उसके बाद 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को और  फिर 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन दी गई थी. इसके बाद 8 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी को वैक्सीन देने की घोषणा की गई. अब कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन देने की शुरुआत हो जाएगी.  

ये भी पढ़ें

Stampede at Vaishno Devi Temple : वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने फिर एक युवक को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget