एक्सप्लोरर

Stampede at Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल, बहसबाजी के बाद मची भगदड़, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Stampede at Vaishno Devi Temple: जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रमुख दिलबाग सिंह के मुताबिक इस घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 13 घायल हुए है. उन्होंने बताया कि भगदड़ की घटना बहसबाजी के बाद घटी.

जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी भवन (Mata Vaishno Devi) में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत होने औक 13 लोगों के घायल होने की खबर है. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक भगदड़ की घटना करीब पौने तीन बजे हुई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक घटना के शुरूआत बहसबाजी से हुई. इसके बाद लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे. इससे वहां भगदड़ मच गई. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

इस भगदड़ में मरने वालों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर का एक व्यक्ति शामिल है. हताहतों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर गोपाल दत्ता के मुताबिक घायलों को नरायाणा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस भगदड़ में कितने लोग घायल हुए हैं, जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है. प्रधानमंत्री ने एक ट्ववीट में बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर निवासी और पीएमओ में मंत्री डॉक्टर जीतेंद्र सिंह और गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय से बातचीत कर हालात की जानकारी ली. इस घटना में मारे गए लोगों के निकट परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से की जाएगी.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना में मारे गए लोगों के निकट परिजन के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. वहीं घायलों को 2 लाख रुपये की मदद की जाएगी.  

राहत और बचाव का काम जारी

पुलिस के मुताबिक वहां राहत और बचाव के काम किए जा रहे हैं. भगदड़ में घायल हुए लोगों को पास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है. नए साल पर माता का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को भगदड़ का कारण बताया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस लगाए गए हैं. शनिवार से शुरू हुए नए साल में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे हुए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget