एक्सप्लोरर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के मामलों में इजाफा, पिछले 24 घंटों में मिले 137 नए मरीज

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और अलवर में संक्रमित मरीज अधिक सामने आ रहे हैं. प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 953 हो गई है.

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है. जुलाई के महीने की शुरुआत के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है. यहां हर दिन 130 से 150 के करीब संक्रमित नए मरीज सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 137 नए मरीज मिले जबकि, 129 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. राहत की बात ये रही कि संक्रमण के कारण प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई.

कहां कितने मरीज?
राजस्थान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 953 हो गई है. चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जयपुर- 51, जोधपुर- 24, बीकानेर-16, अजमेर- 9, अलवर व भीलवाड़ा 7-7, उदयपुर- 6, श्रीगंगानगर- 5, चूरू- 4, बाड़मेर व नागौर 2-2 और कोटा, सिरोही, टोंक व बांसवाडा में एक-एक नया मरीज मिला है. पिछले दिनों कोरोना से कुछ जिलों में हुई मौतों के बाद प्रदेशवासियों में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन हाल के दिनों में संक्रमण से होने वाली मौतें थमने से राहत है.

इन शहरों में सबसे ज्यादा केस
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और अलवर में संक्रमित मरीज अधिक सामने आ रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमण को लेकर पहले भी कई बार चिंता जता चुके हैं. एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रदेशभर में सैंपलिंग की जा रही है.

शहर             संक्रमित          संक्रमित ठीक हुए

जोधपुर         24                     148
जयपुर          51                     370
बीकानेर       16                      109
अजमेर          9                       63
अलवर          7                        37

विशेषज्ञों के अनुसार नए कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं, जिससे मरीज रिकवर भी जल्द हो रहे हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटों में 129 मरीज रिकवर हुए. इसके बाद सक्रिय मामले 953 रह गए हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में एक हफ्ते तक यलो अलर्ट जारी, जानें किस जिले में कब हो सकती है बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश लेकिन जयपुर में उमस ने किया बेहाल, जानें मौसम का हाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget