एक्सप्लोरर

बांसवाड़ा में कांग्रेस महिला नेता पर कुल्हाड़ी से हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचीं थाने

Rajasthan News: कांग्रेस महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष गायत्री खांट पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया. वह गढ़ी थाने पहुंचीं, जहां पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी ली.

Udaipur News: उदयपुर संभाग (अब बांसवाड़ा संभाग) के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कांग्रेस महिला नेता पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है. हमले के बाद लहूलुहान हालत में महिला कांग्रेस नेता गढ़ी पुलिस थाने पहुंचीं.
 
उसी दौरान निरीक्षण पर आईजी और एसपी थाने पहुंचे थे. उन्होंने महिला कांग्रेस नेता की बात सुनी और रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के थाना पुलिस को आदेश दिए. इसके बाद महिला नेता ने हॉस्पिटल में उपचार करवाया. मामले में पुलिस जांच कर रही है. 
 
मां से मिलने गई थी पीहर, तब हुआ हमला
 
कुल्हाड़ी से हमला कांग्रेस नेता गायत्री खांट पर हुआ है. गायत्री कांग्रेस महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष हैं. कांग्रेस नेता गायत्री खांट ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उनकी मां के घर बोरी गांव स्थित पीहर गई हुई थी. वहां मां से बात कर रही थी. इतने में परिवार के काका और उनके लड़कों ने बिना किसी कारण के अचानक से सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
 
इससे गर्दन पर चोट आई. कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद आरोपियों ने मारपीट भी की जिससे गले और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं. गायत्री ने आगे बताया कि किसी तरह से अपने आप को बचाया और बचते लहूलुहान हालत में गढ़ी पुलिस थाने में पहुंची और मामला दर्ज कराया है. उस दौरान गढ़ी थाने का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस महा निरीक्षक एस परिमला और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे. उन्होंने पूरी जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए उपचार कराने के निर्देश दिए.
 
बताया जा रहा है कि कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष और पीहर पक्ष के परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आरोपियों ने अपनी मां से मिलने पहुंची गायत्री खांट पर अचानक से हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
 
इसे भी पढ़ें: 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget