एक्सप्लोरर

Jan Sangharsh Pad Yatra: पायलट अजमेर से ही क्यों शुरू करना चाहते हैं 'जन संघर्ष पदयात्रा', ये है इसके पीछे की कहानी

Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजमेर से जन संघर्ष पदयात्रा निकालने का एलान किया है. ये यात्रा 11 मई से शुरू होगी.

Rajasthan Politics: राजस्थान में सीएम गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी वार-पलटवार से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. वहीं आज पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 मई से जन संघर्ष पदयात्रा निकालने का एलान कर दिया है. वहीं अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि पायलट इस यात्रा की शुरुआत अजमेर से ही क्यों कर रहे हैं.

इसलिए अजमेर से शुरू कर रहे यात्रा
दरअसल, सचिन पायलट अजमेर से जयपुर के बीच में लगभग 125 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले हैं. इसके पीछे की कहानी बताई जा रही है कि आरपीएससी से लगातार पेपर लीक हुए हैं, उसे लेकर कि यहां के युवाओं में आक्रोश है. पिछले दिनों आरपीएससी के सचिव को गिरफ्तार किया गया है. उस कहानी के बाद से यह सब बात समझ में आ रही हैं कि पेपर लीक के मामलों में आरपीएससी खुद शामिल रहा है. 

ऐसे में सचिन पायलट की रणनीति है वह युवाओं को पेपर लीक मामले में अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. इस दौरान युवाओं से मिलना है, उनसे जुड़ना है और उन्हें लगता है कि पेपर लीक मामले में लोग उनके साथ आएंगे और उन्हें इसका फायदा भी मिलेगा. यहां से दो संदेश दिए जाएंगे पहला पेपर लीक पर बोलने के लिए खुद पायलट सामने आए हैं और दूसरा भ्रष्टाचार पर भी प्रहार होगा. जिसपर भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस दोनों ने कड़ा स्टैंड नहीं लिया है. 

पेपर लीक में बना रिकॉर्ड 
राज्य में 2011 से 2022 के बीच पेपर लीक के लगभग 26 मामले दर्ज किए गए हैं. उनमें से 14 पिछले चार वर्षों में रिपोर्ट किए गए हैं. राजस्थान भारत की पेपर लीक राजधानी बनता जा रहा है.

आरपीएससी से प्रदेश में सन्देश देने की तैयारी
आरपीएससी का हेड क्वार्टर अजमेर में है और वहां से पूरे प्रदेश के छात्रों और युवाओं में एक संदेश देने की तैयारी होगी. सभी उस मुद्दे पर एक होना चाहेंगे, क्योंकि आने वाले दिनों में कई परीक्षाएं होने वाली और नौकरी आएगी. उस पर सचिन पायलट इस मुद्दे को उठाकर यह बात सच साबित करना चाहेंगे कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल राजे ही नहीं बल्कि उन्होंने पेपर लीक मामले में भी आवाज उठाई है. 

ये भी पढ़ें

Watch: राजस्थान के मंत्री का CM गहलोत को जवाब, 'कोई गलतफहमी में न रहे, सरकार बचाने में...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget