एक्सप्लोरर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर गोविंद सिंह डोटासरा का पलटवार, कहा- 'नफरत और घृणा से प्रेरित झूठ...'

Rajasthan News: गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जोरदार निशाना साधा है. इससे पहले उन्होंने जोधपुर जिले में दो बहनों से रेप की घटना पर प्रदेश सरकार को घेरा.

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान को लेकर निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स पर मदन दिलावर के एक वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट किया है. दरअसल इस वीडियो में मदन दिलावर कह रहे है कि पिछली कांग्रेस सरकार लक्षित अधिनियम 2011 लाने वाली थी. लेकिन बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के विरोध की वजह से वो ये अधिनियम नहीं ला पाई. 

वीडियो में आगे मदन दिलावर ने कहा, "इस अधिनियम में ये था कि हिंदू-मुस्लिमों में अगर कोई झगड़ा हो तो इस झगड़े में हिन्दू महिलाओं से ज्यादती हो, उनके घर जला दिए जाए तो भी उसमें अल्पसंख्यक दोषी नहीं होंगे. इसमें हिंदू ही दोषी माने जाएंगे." वहीं शिक्षा मंत्री के इसी बयान पर गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है.

‘मंत्री झूठ बोलने की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं’
राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, "ये महोदय राजस्थान जैसे महान प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य प्रदेश का कुछ और हो नहीं सकता. शर्मनाक, नफरत और घृणा से प्रेरित झूठ बोलने की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं मंत्री. क्या भारतीय चुनाव आयोग इसपर कोई संज्ञान लेगा."

दो बहनों से रेप की घटना पर भी सरकार को घेरा
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर जोधपुर जिले में दो बहनों के साथ रेप की घटना पर भी सरकार को घेरा. उन्होने लिखा, "जोधपुर के कापरड़ा (बिलाड़ा) में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली दो बहनों के साथ रेप और उनकी मौत की घटना राजस्थान के लिए कलंक है. प्रदेश में बीजेपी सरकार का निकम्मापन शर्मनाक है, हर दिन बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है. सरकार को अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए."

इससे पहले जयपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि बीजेपी सरकार राजस्थान को "अपराधिस्तान" बनाने पर तुली है. मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी के बेटे ने एक गरीब की हत्या कर दी. प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, हर दिन शोषण और रेप के मामले आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'सौंप दिया या थोप दिया...', अशोक गहलोत के 'वैभव को आपको सौंपा' वाले बयान पर पूर्व OSD लोकेश शर्मा का निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget