एक्सप्लोरर

Bharatpur: गहलोत-पायलट की खींचतान का असर, मंत्री से कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी, हैरान करने वाला नजारा

Rajasthan: वहीं इस पूरे मसले को लेकर मंत्री ने कहा कि यह उनका प्रशासनिक दौरा था. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हमारे प्रति कितना लगाव है इसका पता 'हाथ से हाथ जोड़ो' प्रोग्राम में चलेगा.

Bharatpur News: राजस्थान में कुर्सी की लड़ाई का अंत दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट में एकबार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है. एक तरफ सचिन पायलट जहां किसान सम्मलेन आयोजित कर सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं तो वहीं अशोक गहलोत भी मौका मिलते ही जुबानी तीर छोड़ रहे हैं. अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को 'नकारा', 'निकम्मा' के बाद अब 'कोरोना' की संज्ञा दी है. इस खींचातान में बेचारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों केवल मायूसी ही लग रही है.

रमेश मीणा से मिलने नहीं पहुंचा कोई भी कार्यकर्ता
राजस्थान में दोनों नेताओं की लड़ाई का असर कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है. आज राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा भरतपुर पहुंचे. इस दौरान जो नजारा देखने को मिला वह हैरान कर देने वाला था. कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता मीणा से मिलने नहीं पहुंचा क्योंकि रमेश मीणा को पायलट गुट का करीबी माना जाता है. वहीं मंत्री ने भी कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता को अपने भरतपुर आने की सूचना तक नहीं दी. दो दिन भरतपुर रुकने के बाद आज मंत्री रमेश मीणा चले गए लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री से दूरी बनाये रखी. 

क्या कहा मंत्री ने ?
जब मंत्री रमेश मीणा से सवाल किया गया कि आप दो दिन से भरतपुर में हैं लेकिन कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता आपसे मिलने नहीं आया. तो मंत्री ने कहा कि यह मेरी प्रशासनिक मीटिंग थी, जब हमारा 'हाथ से हाथ जोड़ो' प्रोग्राम होगा तब पता लगेगा कि भरतपुर के लोगों और पार्टी के लोगों के प्रति हमारा और हमारे प्रति उनका कितना लगाव है. 

'पार्टी में हो रही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा'
 इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने कहा कि तीन दिन पहले मैंने जिला प्रभारी मंत्री रमेश मीणा के सचिव को फोन किया था कि उनका कब भरतपुर आने का प्रोग्राम है तो उन्होंने कहा था कि अभी चिंतन शिविर में है कल बताएंगे. दोबारा फोन किया तो उन्होंने कहा अभी कोई प्रोग्राम नहीं है. अब कल से मंत्री रमेश मीणा भरतपुर आये हुए हैं, उन्होंने हमें कोई सूचना नहीं दी है, इसलिए कोई भी कार्यकर्ता उनसे मिलने नहीं पहुंचा है. उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने कहा कि हमें सरकार रिपीट करनी है.

 कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ यह आव्हान कर रहे हैं कि मंत्री कहीं भी दौरे पर जाएं तो कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करें. उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार साल से कार्यकर्ताओं की जो उपेक्षा की जा रही है उससे कार्यकर्ता मायूस हैं. उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता के काम नहीं हो रहे हैं, विधायक चाहेगा तभी कार्यकर्ता का काम होगा नहीं तो मंत्री भी कार्यकर्ताओं के काम नहीं कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: Jaipur: छात्रों के बीच किसकी 'रगड़ाई' की बात कर रहे थे सचिन पायलट? वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget