एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में रार बरकरार, निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का धरना-प्रदर्शन जारी

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक बैठे हुए हैं. वे अपने छह साथी विधायकों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान वे नारेबाजी भी करते दिखे.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में गतिरोध जारी है. छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. धरने की अगुवाई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा कर रहे हैं. इस दौरान विधायक नारेबाजी भी कर रहे हैं. वे गतिरोध समाप्त करने और निलंबन समाप्त करने की मांग कर रहे हैं. 

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक 'अध्यक्ष महोदय न्याय करो' और 'तानाशाही नहीं चलेगी' का नारा लगा रहे हैं. उन्होंने हाथ में तख्ती ले रखी है जिसमें 'इंदिरा जी का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान' और 'भाजपा सरकार जवाब दो' लिखा हुआ है. 

VIDEO | Rajasthan Assembly deadlock continues. Congress MLAs protest outside Assembly gate in Jaipur.#RajasthanNews #RajasthanAssembly

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TSY7Otr06P

— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2025

उधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस पूरे मामले में राजनीति कर रही है, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार ने सदन में गतिरोध केवल इसलिए बना रखा है क्योंकि मंत्रियों का प्रदर्शन खराब है और वे सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

अविनाश गहलोत के बयान से शुरू हुआ हंगामा

यह सारा हंगामा तब शुरू हुआ जब मंत्री अविनाश गहलोत ने बीते सप्ताह प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, ''2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था.'’ इस टिप्पणी के कारण सदन में भारी हंगामा हुआ था और सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी.

 एक सप्ताह से जारी है गतिरोध

हंगामे के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार सहित छह कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था.  कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से माफी मांगने और निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा में धरना दिया था. बाद में विपक्षी कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था. बीते शुक्रवार से यह गतिरोध बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा? सिरोही में बोले ओम बिरला, 'गांवों को विकास की दौड़...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget