एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत की डिनर पार्टी से भूखे लौटे कांग्रेसी MLA मदन प्रजापत, जानिए पूरा मामला

जीवनभर नंगे पांव रहने का संकल्प लेने वाले कांग्रेसी विधायक मदन प्रजापत एक बार फिर चर्चा में हैं. सीएम गहलोत की डिनर पार्टी से विधायक बिना खाए लौट आए.

Rajasthan News: राजस्थान में नए जिले बनाने की मांग तेज होती जा रही है. सीएम अशोक गहलोत ने नए जिले बनाने से पहले एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय होगा कि कहां-कहां जिले बन रहे हैं. लेकिन अपनी मांग पूरी ना होने पर जीवनभर नंगे पांव रहने का संकल्प लेने वाले कांग्रेसी विधायक मदन प्रजापत एक बार फिर चर्चा में हैं. ताजा मामला सीएम गहलोत के निवास पर रात्रिभोज कार्यक्रम से जुड़ा है.

सीएम के रात्रिभोज कार्यक्रम से बिना खाए लौटे कांग्रेसी विधायक

बाड़मेर जिले के पचपदरा से विधायक मदन प्रजापत विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद सीएम की तरफ से दिए रात्रिभोज में शामिल तो हुए, लेकिन बिना खाना खाए भूखे ही लौट आए. नए जिले बनाने की मांग नहीं मानने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत अब सीएम से दूरी बनाने लगे हैं. गौरतलब है कि विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद सीएम की तरफ से  पक्ष-विपक्षी सदस्यों को रात्रिभोज देने की पंरपरा है. सीएम गहलोत के रात्रिभोज में बिना खाना खाए लौटने पर मदन प्रजापत ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर विधानसभा में चप्पल ना पहनने और जीवनभर नंगे पांव रहने का संकल्प लिया था. प्रजापत ने बताया कि जब सीएम के रात्रिभोज कार्यक्रम में पहुंचे, तो उनके साथी विधायकों ने कहा कि आज तो सीएम आपको चप्पल पहना ही देंगे.

CM अशोक गहलोत केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- ये संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं, लोकतंत्र के हत्यारे हैं

मांग नहीं जाने पर जीवन भर नंगे पांव रहने का लिया है संकल्प

उनको लगा कि सीएम और साथी विधायकों की जिद के आगे कहीं उनका संकल्प ना टूट जाए और ऐसा हुआ तो क्षेत्र की जनता को क्या मुंह पाएंगे. ऐसे में उन्होंने ना तो मुख्यमंत्री के रात्रिभोज कार्यक्रम में खाना खाया और ना ही मुलाकात की. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रजापत ने एक अनूठा प्रण लिया था. विधानसभा में बोलते हुए विधायक ने कहा था कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो जीवनभर नंगे पांव रहेंगे, कभी जूते नहीं पहनेंगे. जीवनभर नंगे पांव रहने की बात करनेवाले विधायक की मांग बालोतरा को जिला बनाने की है. विधानसभा में बोलते हुए विधायक ने कहा था कि 40 साल तक सब्र हो गया, अब और सब्र नहीं होता है. बालोतरा को जिला बनाने के लिए कोई पद नहीं चाहिए और ना ही अन्य कोई बड़ी मांग है. उनकी सबसे बड़ी मांग ही बालोतरा को जिला बनाने की है. 

Rajasthan News: सीएम गहलोत की डिनर पार्टी से भूखे लौटे कांग्रेसी MLA मदन प्रजापत, जानिए पूरा मामला

राजस्थान सरकार ने पूर्व आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है. कमेटी 6 महीने में राज्य सरकार को नए जिलों के गठन की रिपोर्ट सौंपेगी. राजस्थान में 50 जगहों से नए जिला बनाने की मांग उठी है. बीते 13 वर्षों से प्रदेश में कोई नया जिला नहीं बना है. 26 जनवरी 2008 को आखिरी बार प्रतापगढ़ आखिरी जिला बना था. संकल्प पर विधानसभा सत्र में राजस्व मंत्री और कई अन्य साथी विधायकों ने मदन प्रजापत से जूते पहनने की समझाइश की थी. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी मदन प्रजापत से जूते पहनने की अपील की थी. जोशी ने प्रजापत से कहा था कि सरकार ने नए जिलों को गठित करने के लिए कमेटी बना दी है. ऐसे में कमेटी की रिपोर्ट आने तक संयम रखते हुए जूते पहन लेने चाहिए. हालांकि मदन प्रजापत अब भी अपनी मांग पर अडिग हैं और बिना जूते पहने नंगे पांव ही घूम रहे हैं.

Rajasthan में 8वीं बोर्ड में 32 प्रतिशत से कम नंबर आने पर होंगे अनुत्तीर्ण, देनी होगी पूरक परीक्षा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget