एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत से राजस्थान कांग्रेस में खुशी, नेताओं ने दी बधाई

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि समस्त कांग्रेसजन के लिए खुशी की बात है. आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव के माध्यम से मल्लिकार्जुन खड़गे विजयी हुए हैं.

Congress President Election 2022: मल्लिकार्जुन खड़गे बहुमत के साथ कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. इनकी जीत से राजस्थान में खुशी का माहौल है. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खड़गे की जीत पर बयान दिया है. राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि "देश के समस्त कांग्रेसजन के लिए खुशी की बात है कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव के माध्यम से मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत के साथ विजयी हुए हैं."

इन लोगों ने दी बधाई
गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, खुशी है. खड़गे का जो लंबा राजनीतिक अनुभव है उसके आधार पर उनके नेतृत्व में हम हमारे नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस को मजबूत करेंगे. प्रत्येक कार्यकर्ता खड़गे के नेतृत्व में 2023 में पुन: सरकार बनाएंगे और 2024 में यूपीए सरकार का गठन करेंगे. प्रजातांत्रिक रूप से हुई इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है. मैं सब कांग्रेसजन को बधाई देना चाहता हूं कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने चुनाव के माध्यम से अपना अध्यक्ष चुना है. किसी अन्य पार्टी चाहे बीजेपी हो या अन्य कोई पार्टी, किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के माध्यम से चुनें.

आगामी चुनाव में मिलेगी सफलता- रघु शर्मा
आगे उन्होंने कहा  प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उससे हम सब देश की एकता और अखंडता के लिए काम करेंगे. आने वाले समय में राज्यों में कांग्रेस और देश में यूपीए की सरकार बनाएंगे. वहीं प्रदेश के पूर्व चिकित्सा मंत्री व गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि "मल्लिकार्जुन खड़गे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. आपके अनुभव और नेतृत्व से निश्चित ही पार्टी अधिक मजबूत होगी. आगामी चुनावों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर विजय पताका फहराएगी. मैं ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं."

पार्टी को मिलेगी नई दिशा- पायलट
टोंक विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि "मल्लिकार्जुन खड़गे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा मिलेगी. सभी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे. आपने अपने विशाल राजनीतिक सफर में सदैव जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया है व कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी के हित में अहम योगदान दिए हैं. आपके इस लंबे राजनीतिक अनुभव का पार्टी और कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा और पार्टी एक नई ऊर्जा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेगी."

अशोक चांदना की प्रतिक्रिया
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व और लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा और कांग्रेस पार्टी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी ऐसी हमारी कामना है. ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रुक्क्षमणी कुमारी ने कहा कि "कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. शशि थरूर कांग्रेस पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आपकी भागीदारी की सराहना.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: भगवान श्रीराम की तुलना राहुल गांधी से करने पर सियासी उबाल, बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भजनलाल ने लगाया किसानों को लूटने का आरोप,अशोक गहलोत बोले- 24 घंटें में माफी मांगें
CM भजनलाल ने लगाया किसानों को लूटने का आरोप,अशोक गहलोत बोले- 24 घंटें में माफी मांगें
भीलवाड़ा: पहले भगवान की परिक्रमा की, फिर चोर ने मंदिर से उड़ाए लाखों के आभूषण
भीलवाड़ा: पहले भगवान की परिक्रमा की, फिर चोर ने मंदिर से उड़ाए लाखों के आभूषण
जयपुर: गोबर से बने दीयो की देश-दुनिया में धूम, अयोध्या में जलेंगे 51 हजार दीये
जयपुर: गोबर से बने दीयो की देश-दुनिया में धूम, अयोध्या में जलेंगे 51 हजार दीये
अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर CM भजनलाल ने कांग्रेस को घेरा, क्या बोले?
अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर CM भजनलाल ने कांग्रेस को घेरा, क्या बोले?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget