एक्सप्लोरर

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: जनसंघर्ष यात्रा के साथ जयपुर पहुंचे सचिन पायलट, किया बड़ा दावा, कहा- बदल रहा है मौसम...

Jan Sangharsh Yatra: पांच दिन की 'जन संघर्ष यात्रा' का आज समापन, अजमेर से जयपुर आने में मौसम बदलता रहा और युवाओं का जोश हाई दिखा.

Rajasthan Politics: जयपुर जिले में स्थित बगरू में पहुंची 'जन संघर्ष यात्रा' के चौथे दिन कल सचिन पायलट ने महला से महापुरा तक की पदयात्रा तय की. इसी बीच में बगरु में उन्होंने जनता को संबोधित किया. सचिन पायलट ने कहा कि मौसम बदल रहा है और हम अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि 45 डिग्री की गर्मी में जब लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, तब भी आप मेरे साथ चल रहे हो. मेरे लिए इससे बड़ी ताकत और कुछ नही है.

सचिन पायलट ने लोगों से कहा की यह यात्रा किसी के खिलाफ नहीं. जन संघर्ष यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने बगरु की सभा में यह भी बताया कि जन संघर्ष यात्रा भांकरोटा, जयपुर - अजमेर हाइवे पर एक जन सभा के माध्यम से समाप्त होगा. लेकिन जब सचिन पायलट ने कहा कि मौसम बदल रहा और हम मंजिल तक पहुंचेंगे. इस दौरान वहां पर बारिश भी होने लगी. पायलट ने कहा जिन बातों को लेकर हम यात्रा शुरू किये थे उसमें जनता हमारे साथ है. हम दुगनी ताकत के साथ जयपुर में प्रवेश करेंगे. 

Jan Sangharsh Yatra: सचिन पायलट के साथ जनसंघर्ष यात्रा में 100 किलोमीटर चला ये युवा नेता, जानिए क्या है वजह

युवाओं को साधा और मुद्दों की चर्चा की 

इस पूरे पांच दिन की यात्रा में कुल 125 किमी का सफर सचिन पायलट ने तय किया है. इसके साथ युवाओं की बड़ी फ़ौज भी चली है. जिसमें बड़ी संख्या में छात्र हैं. सचिन पायलट ने अपनी इस यात्रा में युवाओं को साधा है. उनके लिए पेपर लीक के खिलाफ बोलते रहना और रोजगार के मुद्दे पर डटे रहने की बात कही है. पायलट के साथ पांच दिन तक चलने वाले युवाओं ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा को लेकर खूब चर्चाएं भी की है. इस दौरान सचिन ने मुद्दों पर ही फोकस किया है. भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मसलों को ही फोकस किया है. 

यात्रा समापन के बाद ये युवा बनेंगे 'मददगार'

सचिन पायलट के साथ यात्रा में चलने वाले सैकड़ों युवा आगे चुनाव तक पायलट के लिए मददगार बनेंगे. हर जिले और गाँव तक इस यात्रा की प्रमुख बातें पहुचायेंगे. पायलट के साथ चलने वाले ये युवा चुनाव में कई भूमिका निभा सकेंगे. इनमें छात्र नेता भी साथ चल रहे हैं. राजस्थान विवि का चुनाव भी है. जहां पर ये बड़ी भूमिका में है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget