एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'RSS के लोग CM और मंत्रियों के...', गोविंद सिंह डोटासरा का भजनलाल सरकार पर बड़ा आरोप

Rajasthan Politics: चोमू में 'संविधान बचाओ' रैली में डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार आरएसएस के इशारे पर चल रही है. भाजपा संविधान से 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' शब्द हटाना चाहती है.

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए. जयपुर के पास चोमू कस्बे में 'संविधान बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस के पदाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य मंत्रालयों के अंदर से काम कर रहे हैं, जिससे सभी सरकारी फैसलों को प्रभावित किया जा रहा है.

डोटासरा ने कहा, "निर्वाचित प्रतिनिधियों चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, उनके काम और जनता के मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. सरकार केवल आरएसएस के निर्देशों पर काम कर रही है. उसके लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में तैनात हैं."

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता के हितों की उपेक्षा कर रही है और आरएसएस के इशारे पर एक छिपी हुई सत्ता चला रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है.

'यही है असली गुजरात मॉडल'

राजस्थान की वर्तमान स्थिति को बीजेपी के कथित 'गुजरात मॉडल' से जोड़ते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "यही असली गुजरात मॉडल है. सबसे कमजोर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ, सबसे कमजोर विधायकों को मंत्री बनाओ, और फिर भ्रष्ट सरकार चलाने के लिए नौकरशाहों का इस्तेमाल करो." उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के इस मॉडल का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और सत्ता पर नियंत्रण बनाए रखना है.

डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का उपयोग उन लोगों को डराने के लिए किया जा रहा है जो आरएसएस के खिलाफ बोलते हैं. उनका कहना है कि "अगर कोई आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करता है, तो उसे निशाना बनाया जाता है. मैंने आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाई है और मेरे घर भी ईडी भेजी गई थी. लेकिन हम जनता के साथ हैं. हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे."

संविधान से छेड़छाड़ कर रही है बीजेपी- डोटासरा 

डोटासरा ने संविधान संशोधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी गहरी चिंता जताई और बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े किए. उनका कहा है कि "बीजेपी संविधान से 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' शब्दों को क्यों हटाना चाहती है? ये भारत के लोकतंत्र की नींव हैं."

डोटासरा ने कहा, "अगर भारत के उपराष्ट्रपति बीजेपी और आरएसएस की भाषा बोलने लगे, तो संविधान के लिए इससे बड़ा खतरा और कुछ नहीं हो सकता."

कांग्रेस संविधान की करेगी रक्षा- डोटासरा 

डोटासरा ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि "वे नफरत के जरिए देश को बांटना चाहते हैं और फिर संविधान में बदलाव करके चीन या रूस जैसे कानून बनाकर देश को हमेशा के लिए नियंत्रित करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
Live: यूपी के नोएडा में गैस की भारी किल्लत, सुबह से ही लाइन में लोग परेशान
राजस्थान से बड़ी खबर, परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, 200 से बढ़कर 270 होंगे विधायक
राजस्थान से बड़ी खबर, परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, 200 से बढ़कर 270 होंगे विधायक
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच CM भजनलाल ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- 'हमारे पास पर्याप्त...'
जयपुर: एलपीजी संकट के बीच CM भजनलाल ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- 'हमारे पास पर्याप्त...'
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget