एक्सप्लोरर

राजस्थान में कोल्ड-वेव का कहर, फतेहपुर-सीकर में -0.4 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें मौसम का हाल

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीतलहर बढ़ रही है, खासकर शेखावाटी में. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. कुछ इलाकों में अतिशीत लहर की चेतावनी है. आगामी 5-6 दिनों में ये स्थिति बनी रहेगी.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में शीतलहर शुरू हो गई है. जिसका बड़ा असर दिखाई पड़ने वाला है. खासकर उन क्षेत्रों में असर अधिक दिखने वाला है. शेखावटी क्षेत्र में  तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है. राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर और अतिशीत लहर दर्ज की गई. राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. निम्नतम न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया.

कल राज्य में  एक दो स्थानों पर अतिशीत लहर व कुछ स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई थी. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. निम्नतम न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया था. आगामी 5-6 दिन राज्य में शीतलहर और अति शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी.

इन क्षेत्रों में कोई बदलाव नहीं
अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर इन संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. यहां पर मौसम स्थिर है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं भी बारिश नहीं है. पूर्वी राजस्थान के पिलानी में सबसे अधिक तापमान 27.9 रहा है. वहीँ, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में 28.6 सेल्सियस रहा है. वहीँ पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, वनस्थली, कोटा में एक जैसा ही तापमान रहा है.

जयपुर में दिख रहा है असर
जयपुर में पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह से बदल गया है. दिन का तापमान 25.3 रह रहा है. जिसका असर यहां के जनजीवन पर दिख रहा है. मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा का कहना है कि इस दौरान बहुत सावधानी की जरूरत है. बच्चों, बुजुर्गों को शीतलहर से बचने की हिदायत दी है. वरना नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Jalore Weather: जालौर में ठंड से ठिठुर रहे लोग, सर्द हवाओं ने बढ़ा दी कनकनी, अलाव का ले रहे सहारा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget