एक्सप्लोरर

Rajasthan: नहीं होगी खाद की कमी! राजस्थान में खरीफ फसलों के लिए CM भजनलाल शर्मा ने दिए ये निर्देश

Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को खरीफ 2025 के लिए सभी जिलों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट की महत्वता बताई.

भारत में मानसून की बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. इससे स्थानीय इलाकों के साथ साथ किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. इसी बीच राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के लिए एक बड़ी पहल की गई है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खरीफ 2025 सीजन में किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने जोर दिया कि राज्य में समय पर और बिना परेशानी के उर्वरक पहुंचाना प्राथमिकता है. यह निर्णय जयपुर में शुक्रवार (22 अगस्त) को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया.

मुख्यमंत्री का निर्देश और समीक्षा बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता की नियमित जानकारी दी जाए. उन्होंने खरीफ 2025 में उर्वरक आवंटन, आपूर्ति और वर्तमान स्टॉक की जिलेवार समीक्षा की. पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार राज्य में अच्छी बारिश हुई है, जो बेहतर पैदावार के संकेत देती है. राज्य सरकार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए जागरूक किया जाए- CM

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए जागरूक किया जाए. साथ ही, वर्मी कम्पोस्ट और ऑर्गेनिक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि जैविक उर्वरक से मिट्टी की सेहत सुधरती है और यह किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभकारी है.

कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जानकारी

बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग ने साल 2025-26 के लिए अवैध उर्वरक, अवैध भंडारण और अमानक नमूनों पर सख्त कार्रवाई की है. बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कृषि, सहकारिता और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी आवश्यक कदम उठाती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget