एक्सप्लोरर

पेपर लीक पर राजस्थान CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के समय में...' 

CM Bhajan Lal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए लीक के जिम्मेदारों को सजा मिलेगी.

CM Bhajan Lal Sharma on Paper Leak Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के केकड़ी में जनता को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. राजस्थान में हुए पेपर लीक मामलों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में जो पेपर लीक होते थे, हम उसके लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ेंगे."

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने बड़े विश्वास के साथ बीजेपी की बहुमत से सरकार बनाई है. इसलिए ये बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी है कि 15 दिसंबर को किए गए सभी वादे पूरे किए जाएं. सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सराकर में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे. इसके जिम्मेदारों को सजा जरूर मिलेगी. 

7 महीने में 110 पेपर लीक माफिया पकड़े गए

सीएम भजनलाल ने बताया कि 16 दिसंबर को एक एसआईटी का गठन किया था, जिसके बाद से अब तक 110 से ज्यादा माफिया को गिरफ्तार किया गया है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा, "हमने जो निश्चय किया है, हम उसे पूरा करेंगे. 15 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण किया और हमने कहा था कि अगर सरकार आती है तो कांग्रेस के समय में हुए पेपर लीक करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. 16 तारीख को ही एसआईटी गठित की और आज 110 से ज्यादा माफिया को हमारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है."

पेपर लीक मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में राजस्थान में पेपर लीक मामले में एसओजी ने 50 हजार के इनामी रिंकू शर्मा को अरेस्ट किया है. रिंकू शर्मा दौसा से पकड़ा गया है और उसे पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा का दाहिना हाथ कहा जाता है. फिलहाल, रिंकू चार दिन की रिमांड पर है और उसके साथ पूछताछ से कई खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: इस विधायक को मंच पर खुद जूते पहनाने पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget