एक्सप्लोरर

Rajasthan News: फीकी न पड़े त्योहार की खुशी! कोरोना से अनाथ हुए बच्चों संग दिवाली मनाएंगे CM अशोक गहलोत

उदयपुर के भाई-बहन धैर्य और कामाक्षी ने कोरोना में अपने माता-पिता को खो दिया था. यह दोनों बच्चे मुख्यमंत्री के साथ 21 को लंच करेंगे और दीपावली मनाएंगे.

Rajasthan News: कोरोना का कोहराम सभी ने देखा है. इस महामारी ने कई घर बर्बाद कर दिए. किसी के बेटी-बेटे तो किसी के माता-पिता की मौत की वजह बना. कह सकते हैं कि पूरे परिवार तक उजाड़ दिए. इसका गम को लोग अभी तक नहीं भूले और ना भूल पाएंगे. वहीं इनके इस गम को बांटने और उन्हें खुशी देने के लिए राज्य सरकार ने कदम उठाया है. दरअसल प्रदेश में जो भी बच्चे कोरोना के कारण अनाथ हुए हैं उनकी दीपावली इस बार मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मनेगी. इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर प्रभारी मंत्रियों ने बच्चों और उनके परिवार से जुड़े लोगों से बात कर तैयारी कर ली है. सभी 21 अक्टूबर को जयपुर जाएंगे.

उदयपुर के धैर्य और कामाक्षी करेंगे सीएम से मुलाकात
उदयपुर के भाई-बहन धैर्य और कामाक्षी ने कोरोना में अपने माता-पिता को खो दिया था. यह दोनों मुख्यमंत्री के साथ 21 को लंच करेंगे और दीपावली मनाएंगे. इन दोनों बच्चों से जिले के प्रभारी और राजस्व मंत्री रामलाल जाट और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने मुलाकात की और उनकी पढ़ाई और करियर के बारे चर्चा की. साथ ही राज्य सरकार द्वारा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. दोनों उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 6 में रहने वाले है जिसमें 13 वर्षीय धैर्य व 7 वर्षीय कामाक्षी शाक्य है जो वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय एकलिंगगढ़ छावनी में पढ़ाई कर रही है.

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बच्चों को संबल के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत दोनों बच्चों को एक-एक लाख रुपये एक मुश्त देय अनुदान राशि का भुगतान किया गया है. वहीं कोविड-19 एक्स ग्रेसिया के तहत संरक्षक को देय एक मुश्त राशि के रुप में 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया है. इन्हें 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर एक मुश्त देय सहायता राशि के तहत 5-5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा.

चित्तौड़गढ़ के हर्षित और गौरव भी मिलेंगे
उदयपुर के भाई बहनों की तरह चित्तौड़गढ़ जिले के हर्षित और गौरव को भी मुख्यमंत्री आवास से न्योता मिला है. वह भी 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और सीएम गहलोत संग दीपावली मनाएंगे. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि दोनों की माता का पहले ही देहांत हो गया था और कोरोना में पिता का. दोनों को प्रोटोकॉल के तहत जयपुर भेज जाएगा और फिर वहां से चित्तौड़गढ़ लाया जाएगा. सीएमएचओ को भी निर्देश दे दिए है कि सफर के दौरान मेडिकल की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए.

ये भी पढ़ें

Diwali 2022: दिवाली पर आपके घरों तक जहर परोसने की तैयारी, राजस्थान से लेकर यूपी तक सजा मिलावट का बाजार

Rajasthan Politics: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद नई सियासी चर्चा, गहलोत रहेंगे सीएम या सचिन को मिलेगी सत्ता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget