एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'पीएम मोदी तो विश्वगुरु हैं उनके चेहरे पर क्यों लड़ रहे चुनाव...', वसुंधरा राजे का जिक्र कर CM गहलोत ने ली चुटकी

Rajasthan Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे को बीजेपी ने पीछे कर रखा है बाकी चेहरों को आगे कर रखा है. आने वाले चुनाव में जनता इनको जवाब देगी और यहां हमारी सरकार बनेगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ने की बीजेपी की रणनीति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुटकी ली. सीएम गहलोत ने बीजेपी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आगे नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाया. गहलोत ने कहा कि खुद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में देख रहे भाजपा के स्थानीय नेता चुनाव जीतने में नाकाबिल हैं, इसलिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को आगे किया है.

'सीएम की दौड़ में शामिल नेता नाकाबिल'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल क्यों नहीं हुईं. गहलोत ने कहा, "वसुंधरा राजे ने कभी उनकी सरकार नहीं बचाई और प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर से तुलना कर राजस्थान को झूठा बदनाम किया है." सीएम गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बीजेपी के स्थानीय नेता जो खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मानते हैं वे नाकाबिल हैं, वे ये चुनावी मुकाबला नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्होंने मोदी का चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा, "नरेंद्र मोदी तो अंतरराष्ट्रीय नेता हैं, विश्व गुरु हैं, उनको क्यों सामने ला रहे हो आप."

'तुमसे मुकाबला नहीं होगा'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल किया, "मुख्यमंत्री का चेहरा तो बने हुए हो, लेकिन क्या आप मुख्यमंत्री के चेहरे के लायक हो? क्या आपको जनता स्वीकार करेगी? वसुंधरा क्यों नहीं आईं बीजेपी के विरोध प्रदर्शन में...? वह दो बार मुख्यमंत्री रही हैं, उनको आगे क्यों नहीं किया गया?" गहलोत ने बीजेपी के स्थानीय नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, "तुमसे मुकाबला नहीं होगा, तुम कहते हो कि पीएम मोदी चेहरा होंगे. नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं. चुनाव राजस्थान विधानसभा के हैं और आप पीएम मोदी का चेहरा आगे ला रहे हो. आप इतने नाकाबिल हो कि मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हो. "

'अपने काम पर लड़ूंगा चुनाव'
वहीं इसके साथ सीएम गहलोत ने संकेत दिया कि वह आगामी चुनाव अपनी सरकार के कामकाज व लोक कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "मैं तो प्रधानमंत्री नहीं हूं, मैंने तो जो काम किये हैं. जैसा प्रदर्शन किया है जनता की भलाई के काम किये हैं, सामाजिक सुरक्षा दी है, मैं तो चुनाव उसके आधार पर लड़ना चाहूंगा."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान अब 50 जिलों और 10 संभाग वाला प्रदेश, जयपुर और जोधपुर को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget