एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: CM अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर किया पलटवार, कम सीटें आने की बताई यह वजह

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा कि 1998 में जब हमने सरकारी बनाई तब 156 सीटें आईं थी.उस वक्त मैं प्रदेश अध्यक्ष था.अब एक बार हमने 'मिशन 156' के लिए काम शुरू कर दिया है.

Ashok Gehlot on Sachin Pilot: राजस्थान (Rajasthan) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) में कुर्सी का सियासी घमासान लगातार जारी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और टोंक के विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) एक-दूसरे पर शब्द बाणों के वार-पलटवार कर रहे हैं.

सचिन पायलट लगातार गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यह आरोप लगाते रहे हैं कि गलत नीतियों के कारण 2013 के चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी.प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी को मजबूती से खड़ा किया और सूबे में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई.गहलोत ने अब चुप्पी तोड़ते हुए पायलट पर पलटवार किया और कम सीट आने की वजह बताई है.

राजस्थान बनेगा देश में नंबर वन
सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया से कहा कि 1998 में जब हमने सरकारी बनाई तब 156 सीटें आईं थी.उस वक्त मैं प्रदेश अध्यक्ष था.अब एक बार हमने 'मिशन 156' के लिए काम शुरू कर दिया है.मौजूदा सरकार के चार साल में चार बजट पेश किए हैं और चारों शानदार रहे.इस साल का बजट भी बेहद शानदार होगा.हम चाहते हैं कि राजस्थान को देश में नंबर वन बनाएं.राजस्थान सरकार की योजनाओं को देश की अन्य राज्य सरकारें अपना रही हैं.हमारी योजनाएं और फैसले पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

अंतिम सांस तक करूंगा जनसेवा 
सीएम ने कहा कि बीमार होने के बावजूद आज राष्ट्रीय पर्व मनाने जनता के बीच आया हूं.मैं रुकूंगा नहीं,थकूंगा नहीं.महामारी के दौर में मुझे तीन बार कोरोना (Corona) हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी.उस वक्त भी काम करता रहा.कोरोना होने के बाद भी 500 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.हर चीज में अपनी जान लगा रहा हूं. अंतिम सांस तक जनता की सेवा करता रहूंगा.बार-बार बोल रहा हूं.मुझे गॉड गिफ्ट है,मैं जो भी बोलता हूं,दिल से बोलता हूं. बिना सोचे कभी कोई बात नहीं बोलता हूं.

इस वजह से हारी थी कांग्रेस
गहलोत ने कहा कि 2013 में कर्मचारी नाराज थे.उन्होंने हड़ताल की तो हमने सैलरी बंद कर दी.उस वक्त नया होने के कारण ज्यादा अनुभव नहीं था.कर्मचारियों से संवाद नहीं कर पाया.फिर मोदी लहर आ गई.लोगों ने कहा नरेंद्र मोदी को लाना है तो राजस्थान में बीजेपी की जीत जरूरी है,इससे हम चुनाव हार गए.अब मोदी लहर खत्म हो गई है.इस बार कर्मचारियों में भी कोई नाराजगी नहीं है.हर वर्ग सरकार से खुश है.मेरी अंतरात्मा कहती है कि जनता मेरा साथ जरूर देगी.हम सत्ता परिवर्तन की परंपरा बदलेंगे और एक बार फिर जीतकर सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की वोटिंग शुरू, आज ही परिणाम किए जाएंगे घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget