एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM गहलोत का BJP पर निशाना- 'कर्नाटक की जनता ने सबक सिखा दिया है, राजस्थान में...'

Bharatpur: सीएम गहलोत ने कहा कि ERCP को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है जबकि पीएम मोदी ने वादा किया था. उन्होंने कहा कि अब पीएम 2 करोड़ रोजगार और काला धन वापस लाने का जिक्र नहीं करते.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज धौलपुर के बाड़ी और भरतपुर के सीकरी कस्बे में पहुंचे और महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत शिविर में लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संवाद किया और सुविधाओं का रिव्यू लिया. वहीं, इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की. 

बीजेपी पर साधा निशाना
भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी में राहत शिविर के अवलोकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी को कर्नाटक के लोगों ने सबक सिखा दिया. धर्म के नाम पर जो राजनीति कर्नाटक में बीजेपी ने की थी वही राजस्थान में भी करने की कोशिश कर रहे हैं मगर यहां राजस्थान की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.

'नारों से रिपीट नहीं होगी सरकार'
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों का नाम लेकर कहा कि इन विधायकों की हमारी सरकार बचाने में मुख्य भूमिका रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल के इतिहास में नगर विधानसभा में क्षेत्र में इतनी बड़ी मीटिंग कभी नहीं हुई होगी. हम जहां भी जा रहे है लोगों का प्यार और स्नेह मिल रहा है उसकी झलक नगर में देखी जा सकती है. उन्होंने जनता से कहा कि यदि आप चाहते हैं कि सरकार रिपीट हो तो सरकार नारों से रिपीट नहीं होगी, उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के लिए जो किया उसका जनता में मैसेज है.

'वर्तमान राजनीति देश के लिए बहुत खतरनाक'
मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की जिस प्रकार राजनीति देश में चल रही है वह बहुत खतरनाक है. जब आप जाति-धर्म की बात करने लग जाते हैं तो भोले-भाले लोग डायवर्ट हो जाते हैं. वे यह समझ नहीं पाते हैं इसका कितना बड़ा नुकसान समाज और देश को होगा, इसकी चिंता सभी को होनी चाहिए, चाहे वह किसी धर्म का किसी कौम का आदमी क्यों ना हो, सभी को एहसास होना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है और इसे किस दिशा में लेकर जाना है. उन्होंने कहा कि आज ईडी, CBI, ज्यूडिशियरी सब दबाब में है, यह लोकतंत्र में अच्छी बातें नहीं हैं.

'अब देश गुमराह होने वाला नहीं, 2024 में मालूम पड़ जाएगा'
सीएम गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी की जान चली गई. इंदिरा गांधी की किसी से दुश्मनी नहीं थी न कोई खेत का झगड़ा था. इंदिरा गांधी महान नेता थीं, प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रही थी. उनका सीना छल्ली कर दिया गया, लेकिन उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया. देश के दो टुकड़े नहीं होने दिए. उन्होंने कहा राजीव गांधी भी इस देश के लिए शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि जिस तरह की राजनीति हो रही है, हमें उससे बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि 2024 में क्या होगा कर्नाटक चुनाव में इसकी झलक मिल गई है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक जैसा ही माहौल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में है. अब देश गुमराह होने वाला नहीं है.

'दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करते थे मोदी'
 केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन अब उन्होंने यह बोलना बंद कर दिया. कहते थे काला धन लाएंगे, लेकिन अब इसका जिक्र तक नहीं होता. लोकपाल का कोई जिक्र नहीं हो रहा. आरएसएस-बीजेपी ने 2G स्पेक्ट्रम, कोलगेट को लेकर जिस तरह से यूपीए को बदनाम किया वह सब षड्यंत्र था, आज तक इन मामलों में कोई जेल नहीं गया. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ERCP को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है जबकि प्रधानमंत्री ने वादा किया था.

यह भी पढ़ें: Biporjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का हल्का असर, आंगनबाड़ी केंद्र 16-17 जून को रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget