एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot on BJP: 'जाति और धर्म के आधार पर लड़ाना बीजेपी का एजेंडा', अशोक गहलोत ने बोला हमला

अशोक गहलोत ने कहा कि जो करौली में हुआ वह बीजेपी का एक प्रयोग था और इसी प्रयोग के बाद रामनवमी के मौके पर 7 राज्य में हुआ और वहां दंगे भड़के.

CM Ashok Gehlot on BJP: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने पूरे देश में हिंसा का माहौल बना रखा है. गहलोत ने कहा कि इस देश को हिंदू-मुस्लिम और धर्म-जाति के नाम पर किस तरह बांटना है यह उनका एजेंडा है. उन्होंने ये भी का ही कि ये सिर्फ अभी शुरूआत है. 

'सरकारों पर बनाएंगे दबाव' 
सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि आने वाले समय में यह (बीजेपी-आरएसएस) लोग बड़ा अटैक करेंगे और मुख्यमंत्रियों और सरकारों पर दबाव बनाएंगे. गहलोत ने कहा है, "पीएम ने सांसदों की मीटिंग ली थी और मैंने सुना है उस मीटिंग में कहा गया कि बाकी लोग कुछ नहीं करेंगे बस किरोड़ी मीणा जो करते हैं तुम सब वह करो, जिससे विकास रुक जाए सरकारों की योजनाएं लागू ना हों."
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "आपको हम सबको और मीडिया वालों को समझना पड़ेगा. मुझे पता है मीडिया पर दबाव है. आप लोगों की मजबूरियां हैं, लेकिन फिर भी कोई रास्ता ऐसा निकालिए जिससे देश में शांति और भाईचारे का माहौल रहे.
 
वहीं करौली हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि जो करौली में हुआ वह बीजेपी का एक प्रयोग था और इसी प्रयोग के बाद रामनवमी के मौके पर 7 राज्य में हुआ और वहां दंगे भड़के. गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में जो पकड़े गए हैं उनके घर तोड़ दिए, उन पर बुलडोजर चला दिया इसलिए इनका एजेंडा बहुत खतरनाक है. प्रदेश के लोगों को इसे समझने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा जाति और धर्म के नाम पर भड़काना आसान है, लेकिन जब आग लग जाती है तो उसे बुझाने में काफी मुश्किल आती हैं. 

जाति धर्म को लेकर कही ये बात 
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जाति और धर्म आदमी की कमजोरी और आस्था दोनों ही होती है. उसको तुम तनाव में बदल दो ये कौनसा धर्म सिखाता है. सीएम गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कहा था मैं हिंदू हूं और मुझे इस पर गर्व है. गहलोत ने कहा हम सब हिंदू हैं और हमें गर्व है हिंदू होने का.

ये भी पढ़ें

CM Ashok Gehlot बोले- हर जरूरतमंद को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, केंद्र से की ये अपील

Ashok Gehlot Gift Auction: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले तोहफों की नीलामी कल, जानें- कैसे खरीद सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Ajmer News: जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या से मचा हड़कंप, विपक्ष हमलावर, सरकार ने क्या कहा?
अजमेर: जेल में डकैत छगन गुर्जर की हत्या से मचा हड़कंप, विपक्ष हमलावर, सरकार ने क्या कहा?
Jaipur News: जयपुर में आरक्षण महापंचायत के बाद बवाल, CM आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प, कई जगह पथराव
जयपुर में आरक्षण महापंचायत के बाद बवाल, CM आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प, कई जगह पथराव
हाईकोर्ट का RCA की एडहॉक कमेटी पर बड़ा एक्शन, भंग कर IAS भास्कर सावंत को बनाया प्रशासक
हाईकोर्ट का RCA की एडहॉक कमेटी पर बड़ा एक्शन, भंग कर IAS भास्कर सावंत को बनाया प्रशासक

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget