एक्सप्लोरर

विश्वसनीयता कायम रखते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं Chartered Accountants: अशोक गहलोत

Rajasthan के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि,  सीए की ऑडिट को हमेशा विश्वसनीय माना जाता है. उनकी जिम्मेदारी है कि वो अपनी विश्वसनीयता कायम रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं.

Rajasthan Chartered Accountants: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझकर वित्तीय जागरूकता लाना चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountants) का महत्वपूर्ण दायित्व है. सीए की ऑडिट को हमेशा विश्वसनीय माना जाता है, क्योंकि ये काफी जांच परखकर की जाती है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वो अपनी विश्वसनीयता कायम रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. गहलोत आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के उप क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को आनलाइन संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित बजट पूर्व बैठक में राज्य-स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने कई अच्छे सुझाव दिए. उनका प्रयास रहेगा कि इन सुझावों का समावेश बजट में हो, ताकि उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके. 

संविधान लागू होने से पहले सीए एक्ट लागू हो गया था
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान लागू होने से पहले सीए एक्ट लागू हो गया था. देश के महान नेता इस कानून का महत्व जानते थे, इसलिए आजादी के बाद इस कानून को आधार सम्मत बनाया गया. उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, करदाताओं की सही रूप से ऑडिट करने और ईमानदारी पूर्वक कर चुकाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका महत्वपूर्ण है. उनकी जिम्मेदारी है कि वो औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं तथा आमजन को कर अदायगी के प्रति सही राय देकर देश-प्रदेश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करें.

निवेश के लिए प्रोत्साहित करें
सीएम गहलोत ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने ‘क्लाइंट्स’ को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि सीए सरकार और कारोबारी घरानों के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं. साथ ही, उद्यमियों को सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में समुचित जानकारी उपलब्ध कराने की योग्यता रखते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान ने कई मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश को दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जारी है सर्दी का सितम, जानें- राजधानी जयपुर का हाल 

है ना कमाल...रात को खाना खाने के बाद राजस्थान के इस शहर में हजारों लीटर दूध पी जाते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget