एक्सप्लोरर

Rajasthan: बजट से पहले पायलट का बड़ा दांव! अशोक गहलोत के लिए खड़ा हुआ नया संकट

Rajasthan: सचिन पायलट ने वसुंधरा पर हमला बोलकर एक तरह से विधान सभा चुनाव की तैयारी का संकेत भी दे दिया है.  इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. पायलट ने जो बातें कहीं उसे दूर तक जोड़ कर देखा जा रहा है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में इन दिनों सियासी बयानबाजियां जमकर हो रही हैं.  पिछले दिनों सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार में हुए घोटालों की जांच कराई जानी चाहिए. ललित मोदी ) समेत  जो भी लोग इस भ्रष्टाचार में लिप्त थे. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हम 2018 में इन्हीं मुद्दों को उठाकर सत्ता में आए थे और अब 2023 के चुनाव में लोगों को क्या जवाब देंगे ?

सचिन पायलट ने जिस समय और माहौल में वसुंधरा पर हमला बोला है वो  ज्यादा महत्वपूर्ण  है. इस अशोक गहलोत सरकार बजट पेश करने की तैयारी कर रही है और कांग्रेस आलाकमान भी शांत है. ऐसे में पायलट ने वसुंधरा राजे का नाम लेकर एक साथ कई निशाने लगा दिए हैं. साथ ही राजस्थान की राजनीति में हलचल भी बढ़ गई है.

पायलट और वसुंधरा पूर्वी राजस्थान से  हैं आते
पूर्वी राजस्थान में कुल सात जिले आते हैं. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा.  इन जिलों में विधान सभा की कुल 39 सीटें हैं. जिसमें से 2013 में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं  एनपीपी को 3 और एक सीट बसपा को मिली थी. साल 2018 में बीजेपी को  को केवल 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा.  2018 में कांग्रेस को 25 सीटों पर जीत मिली थी. इस चुनाव में बसपा को 5 निर्दलीयों को 4 और आरएलडी को एक सीट मिली थी. सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं. वहीं धौलपुर से 1985 में वसुंधरा राजे ने चुनाव जीता था. लेकिन 1993 के विधानसभा में वसुंधरा को हार मिल गई थी. वसुंधरा राजे और सचिन पायलट अपने वोटर्स पर पूरी नजर बनाए हुए हैं.

वसुंधरा राजे के जरिए सीएम गहलोत पर निशाना
सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे पर हमला बोला है लेकिन इसके तार सीएम अशोक गहलोत से जुड़े हैं. जहां एक तरफ केंद्र सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी की जांच करवा रही है. वहीं  गहलोत सरकार वसुंधरा के कार्यकाल में लगे आरोपों पर कोई जांच नहीं करवा रही है. पायलट ने यही एक हथियार अपनाया है. जिसका गहलोत के पास कोई जवाब नहीं है. सचिन पायलट ने एक तरह से वसुंधरा और सीएम गहलोत के आपस में मिलने का आरोप भी लगा दिया है.

 विधानसभा चुनाव की तैयारी के दिए संकेत 
सचिन पायलट ने वसुंधरा पर हमला बोलकर एक तरह से विधान सभा चुनाव की तैयारी का संकेत भी दे दिया है.  इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. पायलट ने जो बातें कहीं उसे दूर तक जोड़ कर देखा जा रहा है. कहीं न कही यह भी समझा जा रहा है कि अब व्यक्तिगत आरोप -प्रत्यारोप बढ़ेंगे. वहीं  बीजेपी भी पूरी तरह से अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोल रही है. अब कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट ने भी मैदान  संभाल लिया है.

प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पायलट ने लगातार वसुंधरा राजे पर किया था वार 
पिछले छह साल तक सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. उस दौरान विधान सभा चुनाव में सचिन पायलट ने खुलकर वसुंधरा राजे सरकार का विरोध किया था. उन्होंने उनकी सभी योजनाओं पर जमकर हमला बोला था. जानकार बताते हैं कि सचिन पायलट की वो रणनीति काम आई थी. इसके चलते बीजेपी को पूर्वी राजस्थान में बहुत नुकसान हुआ था. 2018 में कांग्रेस ने यहां बीजेपी से ज्यादा सीटें जीती थी. इस बार कम से कम पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस अपना गढ़ बचाए रखना चाहती है. इसके लिए पायलट ने ये नई रणनीति अपनाई है.  

 सचिन पायलट कर रहे हैं  किसान जनसभा 
पूर्वी राजस्थान में जितने प्रमुख नेता है उनमें सचिन पायलट सबसे युवा है. सचिन पायलट युवाओं पर फोकस करने के लिए ही  खूब दौरे कर रहे हैं. वो प्रमुख रूप से रोजगार और किसानों के मुद्दों को उठा रहे हैं . वहीं किसानों में  कर्ज माफी को लेकर नाराजगी सुलग रही है. उसी को दूर करने के लिए सचिन पायलट ने किसान जनसभा शुरू की है. जहां पर एमएसपी को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया जा रहा है.

सीएम गहलोत पर है सीधा निशाना
वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा का कहना है कि सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोला है. वो आलाकमान को यह बताने का प्रयास भी कर रहे हैं कि अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार पर भी कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है. पिछले वर्षों में अशोक गहलोत की सरकार ने किसी बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक का कहना है कि सचिन पायलट ने एक तरह से बगावत कर दी है. इससे  अशोक गहलोत सरकार के चुनौती जैसी स्थिति पैदा हो गई है.

Rajasthan News: योग गुरु बाबा रामदेव की अपील, सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए आगे आए मीडिया

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget