एक्सप्लोरर

राजस्थान: सीएम गहलोत ने दी पुलिस को छूट, कहा- कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बरतें सख्ती

राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन से पूरी सख्ती से कराए जाने को कहा है.

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण को जमीनी स्तर पर रोकने के लिए और अधिक सख्ती करें. इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि जनता स्वयं अनुशासित होकर सहयोग नहीं करेगी तो राज्य सरकार और अधिक कड़े कदम उठाएगी.

दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं पुलिस प्रशासन
अपने निवास पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “जिस तरह से यह महामारी भयावह रूप ले रही है, उस स्थिति में संक्रमण का प्रसार रोककर ही इस पर काबू पाया जा सकता है. इसके लिए पुलिस और प्रशासन ‘जन अनुशासन पखवाड़े’ के दिशा-निर्देशों का पालना पूरी सख्ती के साथ कराए. कहीं भी उल्लंघन पाया जाए तो नियमों के अनुरूप सख्त कार्रवाई हो.”

उन्होंने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूरी कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा, “राजस्थान में संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण आमजन द्वारा कोविड अनुशासन की प्रभावी पालना नहीं करना है. यदि लोग स्वयं अनुशासित होकर इसकी गति पर नियंत्रण करने में सहयोग नहीं करेंगे तो राज्य सरकार और अधिक कड़े कदम उठाएगी.”

राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में करेगी बेहतर प्रबंध
गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार को राजस्थान में संक्रमण के गंभीर हालात की वास्तविकता बताने में तीनों मंत्रियों का दिल्ली दौरा कामयाब रहा. उन्होंने कहा कि इससे एक सकारात्मक माहौल बना है और अब केन्द्र सरकार प्रदेश की स्थिति पर अधिक गंभीरता से विचार कर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके फलस्वरूप राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में राजस्थानवासियों की जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का और अधिक बेहतर प्रबंधन कर सकेगी.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 24 हजार 149 नए मामले, 381 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ जांच का आदेश दिया, ये है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget