एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'इस बार बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर...', चित्तौड़गढ़ से बागी निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का चौंकाने वाला दावा

Chittorgarh Assembly News: चित्तौड़गढ़ से BJP प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी थे, उनकी जमानत जब्त हुई. MLA चंद्रभान सिंह आक्या ने राजवी के लिए कहा कि कल कैबिनेट की बैठक हो रही है, इसके बाद चर्चा करेंगे.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव ने उदयपुर संभाग की सबसे हॉट सीट रही. चित्तौड़गढ़ में अब भी राजनीतिक गर्माहट खत्म नहीं हुई है. यहां हिले त्रिकोणीय मुकाबले में अब भी नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं. बीजेपी से दो बार विधायक रहने के बाद इस बार बागी बनाकर जीते चंद्रभान सिंह आक्या ने बीजेपी कांग्रेस के लिए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों को आपसी कॉम्बिनेशन वाली पार्टी बताया है. यहीं नहीं इसी सीट से जिन दो प्रत्याशियों को हराया उनको लेकर बयान भी दिया है. जानिए क्या कहा चंद्रभान सिंह आक्या ने.

चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के लिए कहां कि इस बार का चुनाव कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर लड़ा है. इन दोनों का आपस में कॉन्बिनेशन था. कांग्रेस प्रत्याशी तीन बार चुनाव हार चुके हैं, इसलिए उनका दिमाग इस तरह का हो गया है कि वे छटपटा रहे हैं. वे सोच रहे हैं कि करूं तो क्या करूं. 

'तीसरी बार हार से मानसिक स्थिति सही नहीं है'
चंद्रभान सिंह ने कहा कि मैं तो जाड़ावत को सम्मान देता हूं लेकिन क्या करें, उन्हें जनता ने चुनाव हराया है, मैंने नहीं. तीसरी बार चुनाव हारने के बाद उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है, इसलिए ऐसी बातें करते हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा था कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तब भी विधायक की नहीं चली. अब जब बीजेपी की सरकार है तब भी विधायक की नहीं चलेगी. अब चित्तौड़गढ़ विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की ही चलेगी. इस बात पर आक्या ने प्रतिक्रिया दी है. 

'साथ मिलकर काम करेंगे'
चित्तौड़गढ़ जिले से बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी थे, जिनकी यहां जमानत जब्त हुई. उनके लिए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के लिए कहा कि कल कैबिनेट की बैठक हो रही है, इसके बाद चर्चा करेंगे. चित्तौड़गढ़ के विकास से जुड़ी हुई बातें करूंगा. राजवी साहब सम्माननीय हैं, यहां के पूर्व विधायक रह चुके हैं. उनके लिए ज्यादा कहना मैं उचित नहीं समझता. चित्तौड़गढ़ के मूलभूत सुविधाओं के बारे में और डेवलपमेंट के बारे में बातचीत करेंगे और साथ में काम करेंगे. मैंने वैसे भी बीजेपी को ही अपना समर्थन दिया है. मेरी विचारधारा शुरू से बीजेपी की ही रही है. केंद्र में मोदी सरकार फिर से बने, मैं उसी का प्रयास करूंगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भरतपुर-धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग, 7 जनवरी को हुंकार सभा में जुटेंगे लाखों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget