एक्सप्लोरर

Rajasthan: आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की मुखबिरी करेंगे सरकारी कर्मचारी, पढ़ें डिटेल

Rajasthan Child Marrige: बाल विवाह की रोकथाम के लिए तत्कालीन कलेक्टर ने शादी कार्ड में वर और वधु की जन्मतिथि भी अंकित करने के निर्देश दिए थे. ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

Bharatpur News: राजस्थान में बाल विवाह (Child Marrige) की परंपरा कई पीढियों से चली आ रही है. विवाह धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. बाल विवाह सभी जातियों में प्रचलित था, लेकिन कुछ जातियों में इसका चलन ज्यादा था. यह रिवाज भी था की एक ही परिवार कई लड़कियों की शादी एक साथ कर दी जाती थी. इसे जिससे आर्थिक दृष्टि से भी सही माना जाता था. 

ये हैं बाल विवाह के दुष्प्रभाव
हालांकि, बाल विवाह की प्रथा महिलाओं के लिए ज्यादा घातक सिद्ध हुई. इससे उनकी शिक्षा रुक गई. कम उम्र में उनके बच्चे हो जाने से उनका शारीरिक विकास रुक गया और संतान भी हष्ट पुष्ट नहीं हो सकी. 

नहीं होती मुहुर्त निकलवाने की जरूरत
राजस्थान के लगभग 16 जिलों में बाल विवाह की कुप्रथा सर्वाधिक प्रचलित है. राजस्थान में बाल विवाह की अभिशाप मानते हुए सरकार द्वारा इसे रोकने के लिए और आमजन को इसके बारे में बताने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं. आखातीज 22 अप्रैल को है और पीपल पूर्णिमा 5 मई को. ये दोनों अबूझ सावा माने जाते हैं. अबूझ सावा में मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती है. इस कारण लोग आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह कर देते हैं. 

ये करेंगे सरकारी कर्मचारी
समय-समय पर सरकार द्वारा भी बाल विवाह रोकने के लिए इंतजाम किए जाते हैं. मुखबिर द्वारा बाल विवाह की जानकारी लेने के लिए अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है. बल विवाह की रोकथाम के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन भी किया गया है. इसमें ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारी बल विवाह की जानकारी लेकर उनको रुकवाने के प्रयास करेंगे.

तय की गई है जवाबदेही
प्रशासन द्वारा सबकी जवाबदेही तय कर दी गई है. अगर कहीं भी क्षेत्र में बाल विवाह हॉट अहइ तो इसकी सूचना आशा सहयोगिनी ,ग्राम विकास अधिकारी ,पटवारी ,बीत कांस्टेबल ,साथिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता प्रशासन को बाल विवाह की सूचना देंगे.

कार्ड पर जन्मतिथि लिखने के दिए थे निर्देश 
बाल विवाह की रोकथाम के लिए तत्कालीन जिला कलेक्टर ने शादी के कार्ड में वर और वधु की जन्मतिथि भी अंकित करने के प्रेस वालों को निर्देश दिए थे. शहरों में तो इस आदेश का पालन किया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दो-तीन लड़कियों की शादी कर दी जाती है. अन्य जो लड़कियों की शादी होती है, उनकी उम्र 18 वर्ष से कम ही होती है. उनकी शादी का कार्ड भी नहीं छपता है. इसके लिए सारी बातें पहले ही तय कर ली जाती हैं. बड़ी बहन की शादी के समय छोटी बहनों की शादी भी हो जाती है.

बाल विवाह रोकने को कंट्रोल रूम 
आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह रोकने के लिए उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं. कहीं भी बाल विवाह होता है तो इसकी सूचना उपखंड कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में या नजदीक पुलिस स्टेशन पर भी दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर प्रदेश भर में पंचायतों पर लटके ताले, सरपंचों ने दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget