एक्सप्लोरर

Rajasthan: मुख्य सचिव उषा शर्मा ने इन्वेस्टमेंट पर की अहम बैठक, कहा- राज्य सरकार दे रही हर संभव मदद

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पॉलिसी भी लागू की गई है. उन्होंने कहा कि अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कम्पनियां भी राजस्थान में निवेश कर रही हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश में निवेश  बढ़ाने के लिए हर संभव काम कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. इसी सिलसिले में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा है कि राजस्थान में निवेश के प्रति अच्छा माहौल है. इसी के साथ राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

मुख्य सचिव उषा शर्मा गुरुवार को यहां शासन सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं. मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पॉलिसी भी लागू की गई है. उन्होंने कहा कि अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कम्पनियां भी राजस्थान में निवेश कर रही हैं. राजस्थान में इस क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है और राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में हर संभव सहयोग दिया जा रहा है. 

हिन्दुजा ग्रुप ने निवेश करने की इच्छा जताई
इस बैठक में हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमेन अशोक पी. हिन्दुजा ने इस सम्बन्ध में अपने प्रजेंटेशन में बताया कि ग्रुप राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग की यूनिट स्थापित करना चाहता है. हिन्दुजा ने कहा कि इसके लिए अलवर जिले में उनके पास जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है. हिन्दुजा ग्रुप ने अपने बैंकिंग सेक्टर को आईएफएमएस के साथ संबद्ध और रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी निवेश करने की इच्छा व्यक्त की. 

बैठक में इन लोगों ने लिया हिस्सा
वहीं बैठक में एसीएस, उद्योग विभाग वीनू गुप्ता, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोरा, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव आनन्द कुमार, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव भास्कर आत्माराम सावंत, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव गोयल, आयुक्त, उद्योग महेन्द्र पारख, आयुक्त (इनवेस्टमेंट एंड एनआरआई), बीआईपी ओम कसेरा और रीको के प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: धर्मेंद्र राठौड़ ने बीजेपी की 'जन आक्रोश रैली' को बताया नौटंकी, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई है पार्टी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget