एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के स्कूलों में इन कर्मचारियों का होगा प्रमोशन, सीएम गहलोत ने लिया फैसला

सरकार ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11,000 से अधिक लेक्चरर को उप प्रधानाचार्य पद पर प्रोमोशन देने का निर्णय लिया है. बीएड के अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी अध्यापक भर्ती में आवेदन के लिए निर्णय हुआ.

Rajasthan News: राजस्थान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य के पद सृजित किए जाएंगे जिससे 11 हजार से अधिक व्याख्याता इस पद पर पदोन्नति पा सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत ने इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन, व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट परीक्षा-2021) पास कर चुके बीएड के अध्ययनरत विद्यार्थियों को अध्यापक भर्ती-2021 में आवेदन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं.

11,000 से अधिक पद सृजित होंगे
बयान में कहा गया कि बैठक में किए गए निर्णयों में राज्य के 11,353 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य के पदों का सृजन करना, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3,533 प्रधानाध्यापकों के कैडर को समाप्त कर इन विद्यालयों में अब प्रधानाचार्य लगाने व इसके लिए प्रधानाचार्य के नए पद सृजित किया जाना भी शामिल है.

हजारो लोगों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ
इसमें कहा गया कि कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते बीएड में अध्ययनरत अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रीट-2021 के परीक्षा परिणाम से पूर्व घोषित नहीं हो पाया है और इन अभ्यर्थियों को राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती में आवेदन की अंतिम दिनांक तक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से बड़ी संख्या में बीएड में अध्ययनरत अभ्यर्थी अध्यापक सीधी भर्ती के पात्र हो सकेंगे.

बैठक में अध्यापक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में पात्रता परीक्षा के बाद चयन के लिए अलग से परीक्षा आयोजित कराने पर भी विचार विमर्श किया गया. शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग चली आ रही थी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों व्याख्याताओं को पदोन्नति का मौका मिल सकेगा और साथ ही इससे माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

ये भी पढ़ें

Delhi University PG Admission 2021: DU पीजी एडमिशन 2021 की पहली मेरिट लिस्ट 17 नवंबर को होगी जारी, चेक करें पूरा शेड्यूल

Rajasthan News: कंगना रनौत के बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget