एक्सप्लोरर

Deeg News: खुद को PMO का अस्टिटेंट कमिश्नर बताकर की ठगी, सीबीआई की टीम ने दी दबिश

Rajasthan News: राजस्थान के मेवात इलाके में इन दिनों साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पीएमओ का अधिकारी बता कर एक व्यक्ति से ठगी की गई है.

Deeg Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के डीग (Deeg) जिले के मेवात क्षेत्र में सीबीआई (CBI) की एक टीम ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार मेवात क्षेत्र के रहने वाले एक लीज धारक ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का असिस्टेंट कमिश्नर बनकर एक व्यक्ति ने उसके साथ ठगी की है.  गुरीरा गांव के रहने वाले मोहर सिंह यादव ने 2 जून को दिल्ली पहुंच कर सीबीआई कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी.
 
मोहर सिंह ने शिकायत में लिखा था कि ''राजस्थान सरकार ने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में सभी खनन लीज को बंद कर दिया था. इसके बाद लीज धारकों को पहाड़ी तहसील में लीज का आवंटन कर दिया था जिसमें मेरी भी एक लीज है. लीज आवंटित हो गई लेकिन उसकी लोकेशन नहीं दी जा रही है.'' दूसरी जगह शिफ्ट की गई लीज का आवंटन लेने के लिए पीड़ित मोहर सिंह यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत देने के बाद मोहर सिंह यादव के पास एक व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद प्रधानमंत्री कार्यालय का असिस्टेंट कमिश्नर बताते हुए पीड़ित को झांसे में ले लिया और कहा कि हमको आपकी शिकायत मिली है.

पीड़ित से मांगे थे 25 हजार रुपये
पीड़ित की शिकायत का समाधान करने के लिए फेक असिस्टेंट कमिश्नर ने पीड़ित से 25 हजार रुपये मांगे लेकिन पीड़ित मोहर सिंह ने उसके खाते में 5 हजार ट्रांसफर कर दिए. 5 हजार रुपये देने के बाद भी जब फाइल में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने दिल्ली जाकर सीबीआई कार्यालय में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. 

दस्तावेज खंगालने में जुटी सीबीआई
शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार डीग जिले के जुरहरा कस्बे पहुंचे हैं जहां पंजाब नेशनल बैंक के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. साथ ही माइनिंग विभाग के दस्तावेज भी खंगाले गए हैं, फिलहाल जांच जारी है. मेवात क्षेत्र के बदमाश ऑनलाइन देश के 14 राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं जिनके खिलाफ किसी न किसी राज्य की पुलिस आए दिन मेवात क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती रहती है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget